फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cash strapped from gas cylinder supplier, Ambala

डंडों से पीटकर गैस सिलिंडर सप्लायर से छीनी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cash strapped from gas cylinder supplier, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दुखेड़ी रोड पर एफसीआई गोदाम के पास बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को गैस सिलिंडर सप्लायर को डंडों से पीटने के बाद नकदी से भरा बैग छीन लिया। बदमाश पर्स व गाड़ी की चाबी भी छीनकर फरार हो गए। एजेंसी संचालक ने घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पड़ाव थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
समालखा वासी 41 वर्षीय रामकुमार के अनुसार मैं गाड़ी ड्राइवर का काम करता हूं। इससे पहले मैं मिट्ठापुर के तनेता पब्लिक स्कूल की बस चलाता था लेकिन स्कूल बंद होने के कारण करीब पांच-छह दिन पहले कैंट इंडस्ट्रियल एरिया के पास सलारेहड़ी में स्थित आरोपी भारत गैंस एजेंसी में काम पर लगा था। एजेंसी मालिक सचिन गर्ग ने मुझे गैस सिलिंडर सप्लाई करने के लिए गाड़ी पर रखा था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मैं सलारेहड़ी से टाटा ऐस गाड़ी में सिलिंडर भरकर सप्लाई के लिए निकला था। ब्राह्मण माजरा में करीब 12-12 सिलिंडर देने के बाद गांव खानपुर दुबली के लिए चला था।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद करीब साढ़े दस बजे जब मैं दुखेड़ी रोड पर बने एफसीआई के गोदाम के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर चार लड़के आए। दो लड़कों के पास डंडे थे। बाइक आगे लाकर उन्होंने मुझे गाड़ी रोकने का इशारा किया। मैंने गाड़ी को साइड पर रोक लिया। अचानक बाइक से उतरे तीन लड़के मेरी गाड़ी के पास आए और मुझे ड्राइवर सीट से खींचकर नीचे सड़क पर गिरा दिया। दो लड़कों ने डंडों से मेरे सिर व बाजू पर कई बार वार किए। एक लड़के ने मुझे चाकू दिखाकर पैसे मांगे। अन्य तीन लड़कों ने मिलकर बैग में रखे गैस सिलिंडरों की पेमेंट के अलावा मेरा पर्स और गाड़ी की चाबी भी छीन ली। सभी खुड्डा की तरफ भाग गए। सबसे पहले मैंने घटना की सूचना मालिक सचिन को दी। उन्होंने ही मुझे उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन से पता चला था कि दुखेड़ी एफसीआई गोदाम के पास सिलिंडर सप्लाई करने वाले से छीनाझपटी हुई हैं। गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां गाड़ी मिली लेकिन भुक्तभोगी नहीं मिला। वहीं से पता चलने के बाद कि ड्राइवर को अस्पताल ले गए हैं, हमने घायल के बयान लेकर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया। केस को सुलझाने के लिए आवागमन के रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। सीआईए व साइबर टीमें भी सहयोग कर रही हैं। केस जल्द सुलझा लिया जाएगा। - शमशेर सिंह ढुल, इंचार्ज मोहड़ा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed