फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cases resolved on the spot in the camp

Ambala News: शिविर में मौके पर ही निपटाए मामले

Fri, 25 Sep 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 25 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cases resolved on the spot in the camp
अंबाला सिटी मे ंउपायुक्त कार्यालय के सभागार में सिटीएम समस्याएं सुनते हुए। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविरों में नागरिकों का तांता लगा हुआ है। शिविर में सबसे ज्यादा भीड़ परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन और बंद हुए बीपीएल राशन कार्डों को दोबारा चालू कराने की फरियाद लेकर पहुंच रही है।
शिविर में पहुंचे गांव धुराली के निवासी जॉनी ने नगराधीश (सीटीएम) अभिषेक को शिकायत पत्र सौंपते हुए अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी में गलत आय सत्यापित होने की वजह से उनका बीपीएल राशन कार्ड रद्द हो गया है। जॉनी ने पोर्टल पर वास्तविक आय का पुन: सत्यापन करवाकर राशन कार्ड बहाल करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गांव बटरोहन के पूर्व सरपंच करनैल सिंह ने मौजूदा सरपंच पर गांव के जोड़ (तालाब) की जमीन पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई और जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। अंबाला शहर की किरण बाला, विपिन गर्ग, वीरभान, शरद कुमार, नरेंद्र कुमार और गांव खुड्डी कलां की सुनीता की पेंशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर मौके पर ही पेंशन जारी की गई। गांव रौलां की रणबीर कौर को भी पेंशन की सौगात मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed