{"_id":"62324c4d784ce95d7f3944e6","slug":"case-registered-for-threatening-to-kill-ambala-news-knl1021056159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देने में मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान से मारने की धमकी देने में मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहड़ा अंबाला शहर के एक व्यक्ति ने यमुनानगर के एक व्यापारी पर सामान का बकाया भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने गृह मंत्री को भी इस संबंध में शिकायत भेजी है।
गांव मोहड़ा में मैदा की मिल चलाने वाले अजय गुप्ता ने पुलिस और गृह मंत्री को दी शिकायत में बताया कि वह यमुनानगर और जगाधरी में मैदा बेचते हैं। आरोप है कि उनका बिलासपुर रोड यमुनानगर पर स्थित एक व्यापारी पर 4 लाख 51 हजार 800 रुपये का भुगतान बकाया है। जब भी वह अपना भुगतान लेने के लिए व्यापारियों के पास जाते हैं तो वे उनसे झगड़ा करते हैं। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले वह व्यापारी उसे अंबाला कैंट में अपने बेटों के साथ मिला। इसके बाद पीड़ित ने जैसे ही उससे अपना भुगतान देने के लिए कहा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----------------