फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered against school principal for cheating

Ambala News: धोखाधड़ी में स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against school principal for cheating
अंबाला। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में स्कूल की प्रिंसिपल शैलजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले वह बीसी बाजार के राजकीय सीनियर स्कूल की प्रिंसिपल थीं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बब्याल के पारस नगर निवासी विजेंद्र सिंह डागर ने बताया कि वह बीसी बाजार के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बायोलॉजी लेक्चरर था और स्कूल में एनसीसी का जिम्मा उनके पास था। जब शैलजा रानी बीजी बाजार के स्कूल में प्रिंसिपल थी। नवंबर 2018 को एनसीसी कैडेट्स के रिफ्रेशमेंट बिल से संबंधित दस्तावेज और हाजिरी रजिस्टर गुम हो गया। इस संबंध में उसने प्रिंसिपल के संज्ञान में मामला डालकर पुलिस स्टेशन में डीडीआर कटवाई थी।
विज्ञापन


शैलजा रानी ने उसके खिलाफ ही शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों व एनसीसी के मुख्यालय में ग्रुप कमांडर को दस्तावेजों के गुम हो जाने के संबंध में झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। शिक्षा विभाग व ग्रुप कमांडर की तरफ से उसके खिलाफ ही जांच खोल दी गई। जांच के दौरान शैलजा रानी ने खोए हुए दस्तावेज की प्रतियां कोर्ट में भी प्रस्तुत कर दी। विजेंद्र ने आरोप लगाया कि खोए हुए दस्तावेज शैलजा ने ही चोरी किए थे। उसके बाद शैलजा ने उसे स्कूल में एएनओ के पद से निलंबित कर दिया। मामले में पुलिस ने अब शैलजा रानी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed