{"_id":"6477922c1096dd7eac0937cb","slug":"case-on-two-for-threatening-to-kill-ambala-news-c-36-1-sknl1003-4321-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो पर केस
विज्ञापन
नारायणगढ़। खेत से मिट्टी उठवाने, कब्जा करने की मंशा से जमीन को आगे ठेके पर देने व गाली-गलौज कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायत में नारायणगढ़ निवासी अजय गोयल ने बताया कि 10 मई की शाम सात बजे वह अपने खेत में गया था। इस दौरान रोहित गोयल व प्रेम कुमार अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ उसकी जमीन से मिट्टी उठा रहे थे। जब उसने उन्हें रोका उसके साथ गाली-गलोज करने लगे। उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने अनुसार उसे पता चला है कि उसकी जमीन पर कब्जा करने की मंशा से रोहित गोयल ने उसकी भूमि को आगे प्रेम कुमार को ठेके पर दे दिया है। आरोपियों ने उसकी जमीन को जेसीबी मशीन से करीब 25 फुट गहरा खोदकर उसे करीब तीन लाख का आर्थिक नुकसान पहुंचाया और उसकी जमीन की स्थिति को खराब कर दिया। पुलिस ने आरोपी रोहित गोयल और प्रेम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।