फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed on charges of making fake certificate

Ambala News: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में केस

Sun, 15 Jun 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed on charges of making fake certificate
अंबाला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की परीक्षा का युवक ने फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर लिया। इसका खुलासा खुद भिवानी बोर्ड के सचिव ने अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस को शिकायत देकर किया।
विज्ञापन

बताया कि पहले तो आवेदन ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा 244 अंकों से उत्तीर्ण करने के प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति के लिए आवेदन किया। जब जांच की गई तो पाया कि संबंधित युवक की तो रि-अपेयर थी। पुलिस ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव की शिकायत पर जंडली के सैनिक विहार निवासी रजनीश अंचित पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि रजनीश अंचित ने 19 अक्तूबर 2023 को बोर्ड कार्यालय में सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अपने आवेदन फार्म के साथ उसने अपने प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें परीक्षा कुल 244 अंकों के साथ उत्तीर्ण करने बारे वर्णन था। मगर जांच करते समय पाया गया कि बोर्ड कार्यालय के रिकॉर्ड अनुसार परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम रि-अपीयर मार्च 2009 है। बोर्ड कार्यालय रिकॉर्ड अनुसार परीक्षार्थी को रि-अपीयर कार्ड जारी किया गया है। ऐसे में आभास होता है कि आरोपी ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ की है।

इस प्रकार की गतिविधि बोर्ड कार्यालय की छवि प्रभावित करती है। जांच के लिए बोर्ड कार्यालय की ओर से आरोपी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में 13 मार्च 2024 को आवेदक ने बोर्ड कार्यालय को मेल भेजकर अपना गुम हुआ प्रमाण पत्र मिलने का जिक्र कर अपने आवेदन को रद्द करने बारे कहा। इसलिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाने पर कार्रवाई करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed