फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed against three including SI for making girl's pictures viral for refusing to marry

शादी से इंकार करने पर छात्रा की तस्वीरें वायरल करने के मामले में एसआई सहित तीन पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including SI for making girl's pictures viral for refusing to marry
अंबाला। शादी से इंकार करने पर बीकॉम की छात्रा की तस्वीर वायरल करने के मामले में एसआई सहित एक महिला पर घर में आकर गली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की मां ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को शिकायत देकर गुहार लगाई थी। महिला का आरोप था कि बुधवार को सुबह सात बजे एसआई और एक महिला उसके घर आई और गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने घर पर पत्थर भी फेंके। ऐसे में पंजोखरा थाना पुलिस ने एसआई समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीकॉम छात्रा की तस्वीरें वायरल करने के आरोप ट्यूशन टीचर के देवर व उसका साथ देने वाले रिटायर्ड डीएसपी के एसआई बेटे और एक महिला पर लगे थे। आरोप था कि महिला छात्रा पर युवक के साथ शादी करने का दबाव बना रही है। शादी न करने पर बदनाम करने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन

अंबाला निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि पिछले साल उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वहां ट्यूशन टीचर का देवर उसकी बेटी को बहलाने-फुसलाने लगा। देवर ने उसकी बेटी के साथ कुछ फोटो भी खींचे थे। इनका हवाला देकर आरोपी शादी के लिए दबाव बनाने लगा। संबंध न बनाने पर सारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देता था। उसकी बेटी ने सारी बातें उन्हें बताई। इसके बाद उन्होंने बेटी की ट्यूशन छुड़वा दी। उन्होंने युवक के परिजनों को भी इस बात से अवगत करा दिया था। सख्ती से मना कर दिया था कि वह उसकी बेटी के पीछे न आए लेकिन रिटायर्ड डीएसपी का एसआई बेटा व एक महिला युवक का साथ दे रही हैं। महिला ने बेटी की शादी अरुण से न करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी महिला ने उसकी बेटी के देवर के साथ शादी करने से इंकार पर किसी और से भी शादी न होने देने की चेतावनी दी। आरोप है कि महिला ने पहले उसकी बेटी की फोटो कई जगह वायरल कर दी। इसके बाद उसकी बेटी ने आत्महत्या की कोशिश करके अपनी जान जोखिम में भी डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज करने के एसआई पर लगे आरोप
पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले एफआईआर दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ आरोपी युवक अरुण का चालान पेश किया था। पुलिस आरोपी महिला का चालान कोर्ट में पेश करने जा रही थी कि बुधवार सुबह करीब सात बजे एसआई शराब के नशे में उसके घर आया। उसके पीछे-पीछे उक्त महिला भी आ गई। आरोपी महिला ने गाली-गलौज करते हुए उसके घर में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दोनों प्लानिंग के साथ उसके घर आए थे। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपियों को जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed