फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed against four including BSP leader and his mother for misappropriation in getting jobs

नौकरी दिलाने में हेराफेरी के आरोप में बीएसपी नेता व उसकी मां सहित चार पर फिर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including BSP leader and his mother for misappropriation in getting jobs
अंबाला सिटी। नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये लेने के आरोप में पकड़े जा चुके बसपा नेता राजेश और उसकी मां सहित चार लोगों पर एक और नया केस दर्ज किया गया है। बता दें कि राजेश बसपा की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। इससे पहले उन पर कुल 5 धोखाधड़ी के केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें भी ज्यादातर मामले एमईएस में नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के दर्ज हैं।
विज्ञापन

इस बार गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर कार्रवाई की गई। नग्गल थाने में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया। सहारनपुर के अमर सिंह और मोहली जांगरा के जसपाल व दिनेश कुमार के अनुसार उन लोगों से एमईएस में नौकरी दिलाने के पर पैसे लिए थे। साथ ही शिकायत कर्ताओं को उन पर जरा भी शक न हो इसके बदले सुरेश व सुरेंद्र ने अपने घर का एग्रीमेंट भी उनके साथ किया था। बाद में पता चला कि वह घर उनके नाम पर है ही नहीं। पहले भी ये लोग कई लोगों से इस घर का एग्रीमेंट कर चुके हैं। पैसे मांगे तो उन्होंने इन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। वे घर खाली कराने के लिए गए तो राजेश, कमलेश, सुरेश, सुरेंद्र झगड़ा करने लगे और मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इनपर पहले भी कई केस दर्ज हैं। दो बार पहले भी एसपी ऑफिस और पंजोखरा थाने में शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजेश कुमार कुुमार बहुजन पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। उस पर लालड़ू, नग्गल, सिटी सदर व कई अन्य थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed