फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   case

पुत्रवधू की साजिशन हत्या में सास नामजद परिजनों को सूचित किए बिना किया था संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
case
तीन साल पहले जलूबी के गुरदेव सिंह से शादी रचाने वाली 24 वर्षीय अंजना के मामले में पुलिस ने सास नीलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अंजना के परिजनों ने बेटी की हत्या में साउदी अरब में काम करने वाले पति व ससुर पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुभरी गांव के रणजीत सिंह उर्फ काका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। 2017 में उसकी बेटी अंजना ने जलूबी गांव के गुरदेव सिंह से प्रेम विवाह किया था। डेढ़ साल पहले ही गुरदेव सिंह अपने पिता के साथ साउदी अरब चला गया। यहां अंजना के साथ उसकी सास नीलम, दादस गुड्डो व ननद महक व छोटा देवर बुधराज रहता है। रणजीत सिंह का आरोप है कि उसकी बेटी को पति गुरदेव सिंह व सास नीलम बेहद परेशान करते थे। बीते रोज परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर नीलम ने उसकी बेटी की हत्या कर उसका शव श्मशान घाट में जला दिया। मुझे व परिवार के किसी सदस्य को बेटी की मौत होने की खबर तक नहीं दी गई। वहीं पुलिस जांच के बाद आरोपियों को जल्द ही काबू करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed