{"_id":"6316656f568f6c6bdf4d86b1","slug":"carousels-of-lord-vaman-installed-in-the-pandal-ambala-news-knl1201800143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडाल में स्थापित हुए भगवान वामन के हिंडौले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडाल में स्थापित हुए भगवान वामन के हिंडौले
विज्ञापन
बैंड बाजों की धुन और बच्चों की ओर से दी गई प्रस्तुतियों के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए भगवान वामन के हिंडौलों को पुरानी अनाज मंडी स्थित पंडाल में विराजमान किया गया। शाम को मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने शिरकत की। इस दौरान भजन गायक हंस राज हंस के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस दौरान भक्तों ने भगवान वामन के समक्ष माथा टेकते हुए आशीर्वाद लिया।
उत्तर भारत में प्रसिद्ध तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला वामन द्वादशी कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को विशाल शोभायात्रा के साथ हो गया। सर्वप्रथम श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने पुरानी अनाज मंडी में हवन किया। इसके बाद बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर में वामन भगवान के सुंदर सजे हुए हिंडौलों की विधिपूर्वक पूजा की गई और वामन भगवान के जयकारों के साथ हिंडौले को उठाया गया। श्री राधे श्याम मंदिर पुराना सिविल अस्पताल चौक से वामन भगवान के दूसरे स्वरूप को पूजा अर्चना कर विधिपूर्वक हिंडौले को उठाया गया। इसी प्रकार अंबाला सिटी के कलाल माजरी मंदिर और कलाल माजरी खेड़ा से दो हिंडौले उठाए गए, वहीं वामन भगवान के चार हिंडौलों के साथ भक्तजन अंबाला शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए तंदूरा बाजार स्थित नौररिहान मंदिर में पहुंचे जहां पर भगवान वामन के पांचवे हिंडौले को विधिपूर्वक उठाकर शोभायात्रा में शामिल किया गया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा की मेला वामन द्वादशी प्रधान नरेश अग्रवाल व सह संयोजक अरविंद अग्रवाल लक्की ने बताया कि वामन भगवान के हिंडौलों की अगुवाई में अंबाला सिटी के बैंड बाजों की दो टीमें लगाई गई थी। विनोद एंड पार्टी की टीम वामन भगवान के भजनों का गुणगान करते हुए हुए इन पांचों हिंडौलों की अगुवाई कर रहे थे। शोभायात्रा में जीआरएसडी स्कूल, एनएसडी स्कूल व एनएमएमडी स्कूल के बच्चों की ओर डंबल, टिप्परी, पंजाबी भांगड़ा, शिक्षा के प्रति विशेष झांकी के साथ विभिन्न प्रकार की श्री राधे कृष्ण जी की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। वहीं एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्काउट कोच सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में 50 स्कॉउट के बच्चों की टीम ने शोभायात्रा में व्यवस्था बनाए रखने का कार्य बाखूबी निभाया है। बैंड बाजों की धुनों के बीच सुबह करीब 11 बजे अंबाला सिटी के बड़ा ठाकुर द्वारा से वामन भगवान के हिंडौले को लेकर शोभायात्रा शुरू हुई, जोकि पुराना सिविल अस्पताल चौक, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार व तंदूरा बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी स्थित वामन भगवान के पंडाल में पहुंची, जहां पर वामन भगवान के सभी पांचों हिंडौलों को विराजमान किया गया। इसके बाद भक्तों ने लाइनों में लगकर वामन भगवान के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन किए करते हुए माथा टेका, वहीं वामन भगवान के दरबार में वामन भगवान का गुणगान करने के लिए भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू किया।
---------------------------
दर्शनों के लिए स्थापित किए हिंडोले
वामन भगवान के सुंदर सजे हुए हिंडौलों को अंबाला सिटी के बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर, श्री राधे कृष्ण मंदिर, कलाल माजरी मंदिर, कलाल माजरी नगर खेड़ा व नौररिहान मंदिर तंदूरा बाजार से विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर बैंड बाजों की धुनों पर भक्तों की ओर से उठाया गया है। यह पांचों हिंडौले पुरानी अनाज मंडी स्थित वामन भगवान के पंडाल में भक्तों के दर्शनों के लिए स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
- नरेश अग्रवाल, प्रधान मेला वामन द्वादशी अंबाला सिटी।
-----------------
भजनों से किया गुणगान
ऐतिहासिक मेला वामन द्वादशी महोत्सव के दौरान विभिन्न भजन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति पेश की है, जिसमें खासतौर पर भजन गायक विनोद ने वामन भगवान के विभिन्न भजनों के माध्यम से वामन भगवान की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान सभी भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे।
- अरविंद अग्रवाल लक्की, सह संयोजक मेला वामन द्वादशी अंबाला सिटी।
---------------
बैंड बाजों से की अगुवाई
वामन भगवान के इस ऐतिहासिक उत्सव में निकाली गई विशाल शोभायात्रा में अंबाला सिटी के सुप्रसिद्ध बैंड बाजों की अगुवाई में वामन भगवान के पांचों हिंडौलों को उठाया गया है। इस दौरान भक्तों की ओर से वामन भगवान के जयकारे लगाए गए। विभिन्न बाजारों में श्रद्धालुओं ने वामन भगवान के हिंडौले पर नतमस्तक कर प्रसाद ग्रहण किया।
- कुलभूषण गोयल, कोषाध्यक्ष, मेला वामन द्वादशी, अंबाला सिटी।
----------------
रंग बिरंगी लाइटों की व्यवस्था
उत्तरी भारत के ऐतिहासिक मेला वामन द्वादशी के पावन अवसर पर अंबाला सिटी के पॉलिटेक्निक चौक से पुराना सिविल अस्पताल चौक, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार व तंदूरा बाजार सहित शहर के विभिन्न बाजारों में सुंदर ढंग से सजावट की है। विशेष तौर पर रंग बिरंगी लाइटों की व्यवस्था की गई है, जोकि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
- विनोद बंसल, उपप्रधान श्री सनातन सभा अंबाला सिटी।
----------------
सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से करीब 15 दिनों से सभी पदाधिकारी वामन भगवान के इस ऐतिहासिक पर्व की तैयारियों में जुटे हुए थे। जिसको लेकर सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थी, सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी के अनुसार अहम भूमिका निभाई है। जिस कारण इस भव्य समारोह को करने में सभा के सदस्य सक्षम हुए हैं।
- विवेक सबलोक, सदस्य मेला वामन द्वादशी, अंबाला सिटी।
----------------
झांकियों को देखने उमड़े लोग
मेला वामन भगवान के शुभारंभ पर विशाल शोभायात्रा के दौरान स्कूली बच्चों की ओर से डंबल, टिपरी और सुंदर झांकियों आदि की प्रस्तुतियां पेश की गई। जिसको देखने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी पड़ी।
- मनोज गोयल, सदस्य मेला वामन द्वादशी, अंबाला सिटी।
------------------
125 किलोग्राम पुष्प से सजाया दरबार
इस बार ऐतिहासिक मेला वामन द्वादशी पर्व मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, क्योंकि पुरानी अनाज मंडी में वामन भगवान का बहुत सुंदर दरबार सजाया गया है, जिसमें करीब 125 किलोग्राम पुष्प लगाए गए हैं, वहीं भक्तों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बहुत ही अच्छे ढंग से की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पुरानी अनाज मंडी में पानी टंकी के नजदीक अलग से पंडाल लगाया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- सोहन लाल, सह संयोजक मेला वामन द्वादशी, अंबाला सिटी।
----------------
कई दिनों से कर रहे थे तैयारी
कई दिनों से वामन भगवान के हिंडौले सजाने के लिए भक्तजनों की ओर से तैयारियां शुरू की गई थी, लेकिन सोमवार की सुबह करीब चार बजे से भक्तजन वामन भगवान के हिंडौले को अंतिम रूप देने में लगे हुए थे। भक्तों की ओर से वामन भगवान का सुंदर हिंडौला तैयार किया गया है।
- नीरज कुमार कलाल माजरी, हिंडौला प्रतिनिधि।
भक्तों में उत्साह
हर वर्ष की भांति ऐतिहासिक मेला वामन द्वादशी पर्व को लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था, जिसके चलते वामन भगवान के झूले को भव्य स्वरूप देने में सभी भक्तों ने अहम भूमिका निभाई है। वामन भगवान के झूले में करीब दो क्विंटल वजन का आंकलन किया गया है।
- पवन कुमार, श्री राधे कृष्ण मंदिर, हिंडौला प्रतिनिधि।
दिल्ली से मंगाई सजावट की सामग्री
वामन भगवान के हिंडौले को सजाने के लिए सजावट की कुछ सामग्री दिल्ली से मंगवाई गई थी। जिसकी व्यवस्था कई दिनों पहले की जा चुकी थी, लेकिन सोमवार की सुबह करीब पांच बजे भक्तों ने वामन भगवान के स्वरूप को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के पुष्पों को का इस्तेमाल किया है। जिस कारण झूले का भव्य सौंदर्यीकरण हो पाया है।
- शिवम कुमार, नौहरियान मंदिर तंदूरा बाजार, हिंडौला प्रतिनिधि।
-------------------
रंग बिरंगी लाइटों की व्यवस्था
वामन भगवान के झूले को सजाने के लिए विशेष तौर पर रंग बिरंगी लाइटों की व्यवस्था की गई है। चमचमाती लाइटों के बीच वामन भगवान जी का सुंदर भव्य स्वरूप मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
- जोगिन्द्र हांडा, बड़ा ठाकुद्वारा मंदिर, हिंडौला प्रतिनिधि।
दिल्ली से मंगाई पोशाकें
वामन भगवान का सुंदर स्वरूप तैयार करने के लिए दिल्ली से विभिन्न प्रकार की पोशाकें वामन भगवान के लिए खरीदी गई थी, वहीं वामन भगवान का सुंदर भव्य स्वरूप सजाने के लिए बहुत सुंदर शृंगार किया गया है। जिसे भगवान का दरबार बहुत भव्य व सुंदर दिखाई दे रहा है।
- अनीश कुमार, नगर खेड़ा कलाल माजरी, हिंडौला प्रतिनिधि।
-----------------
स्वयंसेवकों ने निभाई जिम्मेदारी
ऐतिहासिक मेला वामन द्वादशी के इस कार्यक्रम में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान 50 स्काउट के बच्चों ने अपनी अहम जिम्मेदारी निभाते हुए शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था को बेहतर ढंग से बनाए रखा। आगामी सात सितंबर को निकलने वाली शोभायात्रा में भी इसी प्रकार स्काउट बच्चों की तैनाती की जाएगी, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।
- सुदाम हुसैन, स्कॉउट कोच, एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला सिटी।
-----------------
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। किसी प्रकार से संदिग्ध पाए गए व्यक्ति की तुरंत प्रभाव से पुलिस जांच करेगी। बहरहाल इस कार्यक्रम के पहले दिन किसी प्रकार की कोई घटना सामने नहीं आई है। पुलिस कर्मचारियों की तैनाती शहर के विभिन्न बाजारों से लेकर पंडाल के आस पास की जा चुकी है।
- रामकुमार, थाना प्रभारी अंबाला सिटी।
--------------------------