{"_id":"68ba026592d9265e3a06245e","slug":"carousels-arrived-at-naurangrai-lake-boating-was-arranged-ambala-news-c-36-1-amb1003-149084-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नौरंगराय सरोवर पर पहुंचे हिंडोले, कराया नौकाविहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नौरंगराय सरोवर पर पहुंचे हिंडोले, कराया नौकाविहार
विज्ञापन
शहर में भगवान वामन द्वादशी मेले में शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत करते हुए कलाकार। स्त्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। तीन दिवसीय भगवान वामन द्वादशी मेले का गुरुवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन दोपहर एक बजे शोभायात्रा पुरानी अनाज मंडी पंडाल से शुरू हुई। शोभायात्रा के साथ नौरंगराय सरोवर पर हिंडोले पहुंचे। महाआरती के बाद नौकाविहार हुआ। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने उत्तर हरियाणा के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले के धार्मिक समारोह में भाग लिया और विधिवत पूजा-अर्चना की।
वामन भगवान के पांचों हिंडोलों को श्रद्धालु लेकर निकले। जैसे ही मंडी से नौरंगराय सरोवर के लिए हिंडोले निकले तो ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। यहां पंडाल के पास श्रद्धालुओं ने बैंड की धुन पर झूमकर खुशी मनाई। देर रात नौरंगराय सरोवर पर हिंडोले पहुंचे। यहां महाआरती के बाद सरोवर में भगवान वामन के हिंडोलों को जल परिक्रमा करवाई गई। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे थे। साथ ही पुलिस बल भी तैनात रहा।
शिवजी के भक्तों व वामन भगवान की झांकी रही आकर्षक : शोभायात्रा में देशभर से कई बैंड पहुंचे। बैंड के साथ ही सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवजी के भक्तों की झांकी काफी आकर्षक रही। जिससे कलाकारों ने अपनी कला से सभी को आश्चर्यचकित किया। भगवान वामन के रूप में झांकी भी मनमोहक रही। श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में श्रीराम जी की झांकी पहली बार प्रदर्शित की गई। इसके अलावा श्री खाटू श्याम की झांकी भी आकर्षक रही।
विज्ञापन
वहीं, बाजारों में शोभायात्रा का कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। बाजारों में लोगों ने माथा टेका और बाजार भगवान वामन के जयकारों से गूंज उठे।
शोभायात्रा गुड़ मंडी से शुरू होकर तंदुरा बाजार, कोतवाली बाजार, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, जैन बाजार, हलवाई बाजार, बाजार बस्ती राम, कुम्हार मोहल्ला, व विभिन्न बाजारों से होते पुराना सिविल अस्पताल से होते हुए नौरंगराय तालाब पहुंची। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल, सह मेला आयोजक अरविंद लक्की, सचिव मुकेश जिंदल, कोषाध्यक्ष कुलभूषण गोयल अन्य मौजूद रहे।