{"_id":"68964e59b3cb49d94801f71c","slug":"cardio-and-urology-opd-started-in-the-citys-civil-hospital-ambala-news-c-36-1-amb1003-147496-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर के सिविल अस्पताल में शुरू हुई कार्डियो और यूरोलॉजी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर के सिविल अस्पताल में शुरू हुई कार्डियो और यूरोलॉजी ओपीडी
विज्ञापन
पूर्व मंत्री असीम गोयल नए फीडर का बटन दबाकर शुभारंभ करते हुए। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। शहर सिविल अस्पताल में शुक्रवार को पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी ओपीडी की शुरुआत की। यह सेवाएं एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से चलाई जाएंगी। इससे पहले यहां गैस्ट्रो ओपीडी की शुरुआत की जा चुकी है। नई व्यवस्था के तहत कार्डियो ओपीडी हर गुरुवार और यूरोलॉजी ओपीडी हर बुधवार और शुक्रवार को मरीजों के लिए खुली रहेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से अंबाला और आसपास के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं यहीं सिविल अस्पताल में मिल सकेंगी।
पूर्व मंत्री ने किया दो नए फीडर का शुभारंभ
वहीं, पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बिजली निगम के दो नए फीडर का शुभारंभ भी किया, इनमें कोर्ट रोड फीडर और मानव चौक फीडर शामिल हैं। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि इन नए फीडर के शुरू होने से इलाके में बिजली सप्लाई और बेहतर होगी और वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इन फीडर से कोर्ट रोड़, शास्त्री नगर, कंच घर, मानव विहार, अनाज मंडी, मानव चौक, गुरु अर्जुनपुरा, रतनगढ़ रोड़, न्यू मिलाप नगर व मानव चौक के नजदीकी क्षेत्र को लाभ मिलेगा।