फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car hits bike, four injured including an innocent girl, three suffer leg fractures

Ambala News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम बच्ची सहित चार घायल, तीन की टांग में फ्रैक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike, four injured including an innocent girl, three suffer leg fractures
अंबाला। सिटी की सुल्तानपुर-गीता नगरी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बाइक को घसीटते हुए सड़क के दूसरी ओर ले गई। बाइक सवार सतनाम, उनकी माता कमला देवी, पत्नी काजल और 8 वर्षीय मासूम बेटी अनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां से सतनाम को काफी चोट लगने पर चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया, जहां पैर काटने की नौबत तक आ गई थी। फिलहाल घायल आदेश अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

नग्गल गांव निवासी सतनाम (31) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 14 मार्च को वह अंबाला सिटी के महाराजा पैलेस से अपनी बाइक पर परिवार के साथ घर लौट रहा था। बाइक पर पत्नी, माता व आगे टंकी पर 8 साल की गोद ली हुई बेटी अनिका बैठी थी। दोपहर 2:30 बजे के करीब सुल्तानपुर रोड पर सामने से आ रही एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में सतनाम, उसकी मां कमला देवी और पत्नी काजल तीनों की बाईं टांग में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं, छोटी बच्ची अनिका के सिर और हाथ पर चोट आई हैं। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed