फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car hits auto of a family going for a ritual in ambala elderly woman dies

Ambala: रस्म क्रिया में जा रहे परिवार के ऑटो को कार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, तीन रेफर

Sat, 12 Apr 2025 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 12:36 PM IST
सार

एक साल की बच्ची रीत सहित मां गुरजीत, मलकीत कौर को गंभीर चोटें आने पर शहजादपुर से मुलाना एमएमयू अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा भाग सिंह, चिंतो देवी व ऑटो चालक कर्मबीर सिंह चोटिल हो गए।

विज्ञापन
Car hits auto of a family going for a ritual in ambala elderly woman dies
अंबाला में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

रिश्तेदार की रस्म क्रिया में जा रहे परिवार के ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि शहजादपुर के रजपुरा गांव के पास ऑटो खेतों में पलट गया। हादसे में मोहाली के सुंडरा गांव निवासी 68 वर्षीय बंतो की मौत हो गई।
विज्ञापन


एक साल की बच्ची रीत सहित मां गुरजीत, मलकीत कौर को गंभीर चोटें आने पर शहजादपुर से मुलाना एमएमयू अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा भाग सिंह, चिंतो देवी व ऑटो चालक कर्मबीर सिंह चोटिल हो गए। हादसा शुक्रवार को हुआ था। 
विज्ञापन


शहजादपुर थाना पुलिस ने शनिवार मृतक बंतो का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल भाग सिंह ने बताया कि उनके मामा की रस्म क्रिया में पूरा परिवार बुढि़यों गांव जा रहा था। जैसे ही वह रजपुरा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आई-20 कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार भी खेतों में उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed