फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car driver hits a couple riding a bike, young man dies, wife suffers miscarriage

Ambala News: कार चालक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी का गर्भपात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Car driver hits a couple riding a bike, young man dies, wife suffers miscarriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। मिट्ठापुर के निकट समलेहड़ी मोड पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में करधान निवासी रिंकू की मौत हो गई और उसकी पत्नी मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वह दो माह की गर्भवती थी।
इस हादसे में उसका गर्भपात भी हो गया। हादसे में एक वर्षीय खुशी बाल-बाल बच गई।
घायलों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया था, जहां से दंपति की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन रिंकू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन मीनाक्षी को परिजन महेश नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां वह उपचाराधीन है।
साहा थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि कार चालक मौके से भाग गया । कार जब्त करने के बाद मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि रिंकू की पत्नी मीनाक्षी का मायका मुलाना में है। वह अपने मायके से लौट रहे थे कि अचानक कार ने टक्कर मार दी। रिंकू मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed