फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car driver dies due to collision with truck

Ambala News: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत

Thu, 04 Apr 2024 02:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Car driver dies due to collision with truck
अंबाला। ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव के पास हुआ। हादसे के तुरंत बाद घायल चालक को अंबाला कैंट के सामान्य अस्पताल लाया गया, यहां डाक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृत कार चालक की पहचान बरनाला गांव निवासी मनजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। स्थानीय निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बलबीर सिंह ने बताया कि वो प्राइवेट नौकरी करता है। वो अपनी रिश्तेदारी में शाहबाद शादी में गया हुआ था। शाहबाद से शादी समारोह के बाद रात लगभग 11:15 बजे जब वो अपने घर बरनाला गांव के लिए चला तो उसी समय उसके चाचा का लड़का मनजिंदर सिंह भी गया।
विज्ञापन

इसके बाद वो आगे कार लेकर चलने लगा।जब वो नेशनल हाइवे पर टांगरी बाध शाहपुर गांव के नजदीक पहुंचे तो कुरुक्षेत्र से अंबाला की तरफ जा रहे एक ट्रक चालक ने मनजिंदर की कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार डिवाइडर पार करते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में मनजिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मनजिंदर चालक सीट पर ही फंस गया, जिसे राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल के साथ कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed