फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with the principal of DAV school who was walking, died after being dragged for 50 steps

सैर कर रहे डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल को कार ने मारी टक्कर, 50 कदम तक घसीटने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car collided with the principal of DAV school who was walking, died after being dragged for 50 steps
Car collided with the principal of DAV school who was walking, died after being dragged for 50 steps - फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र में सैर कर रहे डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल को तेजरफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद प्रिंसिपल 74 वर्षीय राज कुमार सीधा कार के अगले शीशे से टकराकर गिर गए और कार करीब 50 कदम की दूरी तक घसीटते हुए ले गई। बताया जाता है कि प्रिंसिपल के साथ उनका भतीजा भी सैर कर रहा था और कुछ ही दूरी पर चल रहा था। हादसे के बाद मौके पर ही लोगों व सेना के जवानों ने कार चालक को रोक लिया और उसकी मदद से छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और भतीजे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शिकायत में मीनामल का अहाता कच्चा बाजार निवासी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह के समय करीब 4.30 बजे वह सैर पर गया था। जब वह 5.30 बजे सुबह चिड़िया लाइन मिलिट्री एरिया के पास सैर करते हुए पहुंचा तो उसके फूफा राज कुमार निवासी जैन मंदिर मोहल्ला लहूलुहान हालत में मिले। दोनों सैर करने के बाद वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे कि उसी समय कार चालक राजिंद्र नगर निवासी राजेश ने टक्कर मार दी और घसीटता ले गया। बता दें कि राज कुमार ने डीएवी स्कूल में ही पढ़ाई की है और उसके बाद शिक्षक बन गए थे। मौजूदा समय में वह डीएवी स्कूल के ही प्रिंसिपल थे। कई समाजसेवी संस्थाओं की ओर से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed