फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with bike riding couple coming from Balamgarh to Ambala kinship, refer

बलमगढ़ से अंबाला रिश्तेदारी में आ रहे बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car collided with bike riding couple coming from Balamgarh to Ambala kinship, refer
अंबाला। पंजाब से अंबाला रिश्तेदारी में आ रहे बाइक सवार दंपती को देवीनगर के पास तेजरफ्तार कार ने टक्कर दे मारी टक्कर लगने से दंपती घायल हो गया। घायल दंपती को राहगीरों की मदद से अंबाला के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दंपती का उपचार शुरू किया। उपचार के बाद दंपती की नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। अंबाला सदर पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के गांव बलमगढ़ मदवाडा जिला रोपड़ निवासी अशोक कुमार ने बताया कि गांव में उसकी करियाने की दुकान है और वह दुकान पर ही सिलाई का काम भी करता है। 26 सितंबर को वह अपने गांव से पत्नी सर्वजीत के साथ बाइक पर अंबाला रिश्तेदारी में आ रहा था। जैसे ही वह दोनों डडियाना रोड गांव देवीनगर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद दोनों पति पत्नी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने अपनी कार को रोका और घायल दंपती के पास पहुंचा देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मौके का फायदा उठाकर कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने घायल दंपती को अंबाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर, दंपती की नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर 12 स्थित पीजीआई में रेफर कर दिया। हालत में सुधार होने के बाद 29 सितंबर को अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed