फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with a standing truck, two youths injured

खड़े ट्रक में टक्कराई कार, दो युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a standing truck, two youths injured
धीन के पास हाईवे पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक हाईवे पर ही बिना पार्किंग के खड़ा था और इंडिकेटर भी नहीं दिया हुआ था। इस हादसे में रिश्तेदार की कार में बराड़ा जा रहा युवक और उसका दोस्त घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रघुबीर सिंह निवासी खान अहमदपुर ने बताया कि सोमवार शाम करीब पौने 8 बजे वह अपने रिश्तेदार की गाड़ी में अपने दोस्त सुभाष निवासी रूकड़ी के साथ बराड़ा जा रहा था। हाईवे पर धीन गांव के पास सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। ट्रक ने न तो कोई डिप्पर दिया हुआ था व न ही कोई बैक लाइट जली हुई थी। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही गाड़ियों की लाइटें भी कार चालक रघुबीर की आंखों को लगी व कार खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में टकराई। जिससे कार का अगला हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया व कार चालक रघुबीर और उसका दोस्त सुभाष चंद घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी ट्रक चालक ब्रजमोहन वासी गांव कोल्हार जिला मथुरा, उतर प्रदेश के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed