फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car collided with a person going to eat food, death

खाना खाने जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a person going to eat food, death
अंबाला। चाय का खोखा बंद कर खाना खाने जा रहे व्यक्ति को एक तेजरफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों ने उसे शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार ने बताया कि वह गांव मोखरमपुर जिला मधुबनी बिहार का निवासी है। सुरेंद्र राम वासी गांव मोखरमपुर जिला मधुबनी बिहार हाल किरायेदार गांधी कॉलोनी सुभाष नगर बलदेव नगर जिला अंबाला में रहता था और रिश्ते में उसका चाचा लगता था। वह बलदेव नगर में चाय का खोखा चलाता था। उसके चाचा सुरेंद्र का परिवार करीब एक महीने से अपने पुस्तैनी गांव मोखरमपुर गया हुआ था। चार जून को को उसका चाचा सुरेंद्र अपना चाय का खोखा बंद करके खाना खाने के लिए अपने रिश्तेदार सूरज राम के घर रामनगर जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही उसका चाचा अंबाला-चंडीगढ़ रोड बलदेव नगर साइड से रामनगर की तरफ क्रॉस कर रहा था तो एक कार बड़ी तेज रफ्तार से आई। कार चालक ने उसके चाचा सुरेंद्र राम को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने से उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान कार चालक मौका से कार लेकर भाग गया। वह अपने चाचा को लेकर अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसके चाचा सुरेंद्र राम की मौत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed