फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantor crushes a person sleeping on the divider, death

कैंटर ने डिवाइडर पर सो रहे व्यक्ति को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cantor crushes a person sleeping on the divider, death
अंबाला। डिवाइडर पर सो रहे व्यक्ति को एक कैंटर चालक ने कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके बेटे ने डायल 112 को घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कैंटर के नीचे से निकाला। पुलिस घायल को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ईलियास के पुत्र फैजान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फैजान ने बताया कि वह मूलरूप से सूफी टोला मोहल्ला मीरगंज जिला बरेली का निवासी है। अभी वह राम किशन कॉलोनी कैंट में रह रहे हैं। उनके पिता सनातन धर्म निवास छावनी के पास बने डिवाइडर के पीछे नारियल पानी, कांच व मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करते थे। बुधवार की रात उनके पिता सामान की रखवाली के लिए वहीं पर सो रहे थे। सुबह करीब 4.30 बजे वह पिता के पास आ रहा था। इस दौरान जगाधरी साइड से एक कैंटर चालक तेज रफ्तार से आया और ग्रिल तोड़ते हुए कैंटर पिता के ऊपर चढ़ा दिया। उनके पिता कैंटर के नीचे दब कर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया और वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनका सामान भी टूट गया। इस कारण उनको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed