{"_id":"65bc159945e4e8cf70090129","slug":"cantonment-intersections-will-be-illuminated-with-fancy-lights-ambala-news-c-36-1-amb1001-117727-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फैंसी लाइटों से रोशन होंंगे छावनी के चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फैंसी लाइटों से रोशन होंंगे छावनी के चौराहे
Fri, 02 Feb 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फैंसी लाइट से अंबाला छावनी के कुछ बाजार रोशन हो गए हैं। बाजारों में छोटे और बड़े दो प्रकार के फैंसी खंभे लगाए गए हैं जोकि दूधिया रोशनी बिखेर रहे हैं। इससे बाजार भी काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं।ऐसे में अब चौक-चौराहों के कायाकल्प को लेकर भी नगर परिषद योजना की तैयारी में जुट गया है। जिस प्रकार नप कार्यालय के पास भगवान परशुराम चौक का निर्माण किया गया है। इसी आधार पर अन्य चौक-चौराहों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा।
इसके लिए नगर परिषद कनिष्ठ अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है जोकि प्रमुख बाजारों का निरीक्षण करेंगे और जगह के अनुसार चौक के सुंदरीकरण की योजना तैयार करेंगे। इसी प्रकार अंबाला छावनी के उन रिहायशी क्षेत्र के चौराहों को भी चिह्नित किया जाएगा, जहां काफी भीड़ रहती है और दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है ताकि गोल चक्कर बनाकर वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते का प्रावधान किया जा सके।
इससे पहले सदर बाजार चौक पर फव्वारा लगाकर और पौध रोपण करके इसका सुंदरीकरण किया गया था। गौरतलब है कि नगर परिषद ने गृहमंत्री के निर्देश पर लगभग 50 लाख की लागत से फरुखा खालसा स्कूल, रेलवे रोड सहित अन्य कुछ सड़कों पर 150 के करीब फैंसी लाइट्स के खंभे लगा दिए हैं। उनके सुंदरीकरण यानी पत्थर लगाने का कार्य शुरु किया गया है। इन लाइटों के लगने से सड़कों का स्वरुप बदल गया है।