फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment bus stand has become a hub for private cars

Ambala News: प्राइवेट कारों का अड्डा बना छावनी बस स्टैंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cantonment bus stand has become a hub for private cars
अंबाला। एक ओर जहां रोडवेज अधिकारी बसों को अपडेट करने ,बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था और यातायात पूरी तरह से सुचारू होने का दम भरते हैं। लेकिन हकीकत कुछ और है। अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर निजी वाहन चालकों का अड्डा बना हुआ है। यहां पर रोजाना कारें कताराें में खड़ी रहती हैं। अगर किसी तरह की दुर्घटना हो गई तो इसका कौन जिम्मेदार होगा। ऐसे में पुलिस और रोडवेज प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा हुआ है। छावनी का बस स्टैंड जिला में सबसे बड़ा और मुख्य बस स्टैंड है। यहां 700 के करीब बसें और हजारों की संख्या में यात्री रोजाना आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

कतारों में लग रही कारें
अंबाला छावनी बस स्टैंड में सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। कोई भी वाहन चालक किसी भी समय छावनी बस स्टैंड परिसर में आसानी से प्रवेश करता हैं और आसानी से अपने निजी वाहनों को परिसर में खड़ा करके चला जाता है। शाम होने पर वो वापस आते हैं और वाहनों को लेकर चले जाते हैं। बस स्टैंड पर न तो पुलिस कर्मी, न ही रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी इन वाहन चालकों से पूछताछ करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

रिश्तेदारों को छोड़ रहे वाहन चालक
कई वाहन चालक, जिसमें ऑटो, ई रिक्शा, कार और बाइक चालक अपने रिश्तेदारों और यात्रियों को बस स्टैंड के अंदर बसों के पास उतारते हें। इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। वहीं रात के समय ई रिक्शा चालक और टैक्सी चालक यात्रियों के लिए बस स्टैंड परिसर में वाहन लेकर खडे़ रहते हैं। जैसे ही बसों से यात्री उतरते हैं, तो वह यात्रियों को लेकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी वाहन चालक बस स्टैंड परिसर में वाहन खडे़ करते हैं, उनके समय-समय पर पुलिस के माध्यम से चालान करवाए जाते हैं। अब फिर से उन वाहन चालकों के चालान करवाए जाएंगे।
बिजेंद्र सिंह, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed