{"_id":"65de5d0ffb12e3a2a40eb424","slug":"cantonment-boards-preparation-drains-will-be-built-before-the-rains-ambala-news-c-36-1-amb1001-118985-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड की तैयारी, बारिश से पहले बनेंगी ड्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड की तैयारी, बारिश से पहले बनेंगी ड्रेन
विज्ञापन
अंबाला कैंट स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। बारिश से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड (सीबीए) ने तैयारी शुरू कर दी है, जिससे कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या न रहे। इसके लिए सीबीए ने 49 लाख रुपये की निविदा जारी की है ताकि ड्रेन निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरु किया जा सके।
प्राप्त जानकारी अनुसार ड्रेन का कार्य मुख्य तौर पर पैटर्सन और स्टाफ रोड पर किया जाएगा जोकि पानी की निकासी के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। योजना के तहत छोटी ड्रेनों को इन क्षेत्रों में बनाया जाएगा जोकि मुख्य नाले के साथ जोड़ी जाएंगी।
पहले किया सर्वे, फिर बनी योजना
हर साल बारिश से पहले ही कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी कार्रवाई में जुट जाते हैं। इस बार भी ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया। जहां ड्रेनों की अधिक जरूरत थी। इसके लिए वार्ड स्तर पर टीमों का गठन किया गया और मौके पर जाकर निरीक्षण किए गए। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके मुख्य अधिशासी अधिकारी के समक्ष पेश की गई और निविदा से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन
पहले बनाया अंडरग्राउंड सिस्टम
पिछले वर्ष बारिश के कारण कैंटोनमेंट बोर्ड की झीलों भी पूरी तरह से भर गई थी। बोर्ड कार्यालय सहित अन्य कुछ क्षेत्रों में जलभराव हो गया था। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ समय पहले ही जलभराव वाले क्षेत्रों में अंडरग्राउंड पाइप डाले गए थे जोकि 25 से 30 फुट तक गहरे थे ताकि इन अंडरग्राउंड पाइप के माध्यम से पानी जमीन में समा जाए और जलभराव की समस्या ही न रहे।
स्थानीय लोगों को मिलेगी फायदा
बोर्ड के आठ वार्डों में लगभग 55 हजार की आबादी है। यहां पर एक समान सभी सुविधाओं लोगों को उपलब्ध करवाई जाती हैं। समय-समय पर विकास के कार्य भी स्थानीय स्तर पर तैनात अधिकारियों और पूर्व पार्षदों से मंत्रणा के बाद ही किए जाते हैं। इसी के तहत अब प्रत्येक वार्ड में जो भी ड्रेन खराब है या टूटी हुई है। उसका जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसमें लगभग 30 से अधिक ड्रेनों का सुधार किया जाना है।
वर्जन
बारिश से पहले हमारा मुख्य उद्देश्य होता है कि पानी की निकासी सुचारु ढंग से होती रहे और जलभराव की समस्या न हो। इसी कड़ी में ड्रेन के निर्माण को लेकर योजना तैयार की गई है। लगभग 49 लाख की लागत से यह कार्य किए जाएगा। इसकी निविदा जारी कर दी है।
विनीत लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।