फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment Board will prepare players for sports competitions

Ambala News: खेल प्रतियोगिताओं के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड तैयार करेगा खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cantonment Board will prepare players for sports competitions
अंबाला छावनी के सेना क्षेत्र ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला का कार्यालय। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
अंबाला। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड खिलाड़ी तैयार करेगा। ये खिलाड़ी बोर्ड के अधीन स्कूलों से चुने जाएंगे जोकि मौजूदा समय में शिक्षा के साथ खेलों में भी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते वो आगे नहीं आ पा रहे। ऐसे छात्रों की प्रतिभा को बोर्ड निखारेगा। इस सुविधा के तहत छात्रों को रूचि अनुसार उनके खेल में माहिर करने के लिए विशेषज्ञ कोच रखे जाएंगे जोकि कदम-कदम पर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। कोच यह भी आंकलन करेंगे कि छात्र किस खेल में ज्यादा रुचि दिखा रहा है ताकि उसे खेल के दांव-पेंच सिखाए जा सकें। ऐसे छात्रों को जरूरी सुविधाओं के अलावा आर्थिक स्तर पर भी मदद दी जाएगी ताकि वो अंबाला सहित बोर्ड का नाम देश ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भी रोशन कर सकें।
विज्ञापन

बॉक्सिंग रिंग बनाने की योजना
बोर्ड जल्द ही अपने अधीन स्कूल में बॉक्सिंग रिंग का निर्माण करवाएगा। बोर्ड के अधीन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की रूचि को ध्यान में रखते हुए इस बॉक्सिंग का निर्माण करवाया जाएगा। पूर्व में भी स्कूल के छात्रों ने बॉक्सिंग खेल में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर जिला स्तर पर पुरस्कार हासिल किए हैं। इसी को देखते हुए बोर्ड ने बॉक्सिंग रिंग को लेकर संबंधित विभाग को योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं ताकि इस सुविधा पर कार्य आरंभ करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वात्सल्य स्कूल के बच्चे कर रहे नाम रोशन
कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन वात्सल्य स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर छा रहे हैं। इससे बोर्ड ही नहीं बल्कि अंबाला का नाम भी रोशन हो रहे है। यह विशेष बच्चे अपने हुनर के दम पर ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। इन विशेष बच्चों को प्रशिक्षित अध्यापक मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी प्रतिभा को उजागर करने के लिए भी विशेषज्ञों की समय-समय पर मदद ली जाती है। इसमें बोर्ड के अधिकारी भी पूर्ण सहयोग करते हैं।

वर्जन
वात्सल्य स्कूल के विशेष बच्चे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। वहीं बोर्ड के अधीन दूसरे स्कूल के छात्रों की प्रतिभा को निखारने की भी योजना तैयार की गई है। इसके तहत ही बॉक्सिंग रिंग का निर्माण करवाया जाएगा ताकि यहां के बच्चे भी विशेषज्ञों की मदद से खेल मैदान में जौहर दिखा सकें।
राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed