फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Candidates will travel for free, 300 buses will run on different routes

निशुल्क सफर करेंगे अभ्यर्थी, विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी 300 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Candidates will travel for free, 300 buses will run on different routes
अंबाला। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी-2022) देने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। पांच व छह नवंबर को लगभग 11 लाख 36 हजार 874 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 695246 पुरुष और 441628 महिला अभ्यर्थी हैं। अभ्यर्थियों को नजदीकी बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक ले जाने व वापस लाने के लिए निशुल्क व्यवस्था परिवहन विभाग ने की है। विभाग करीब 300 बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

वीरवार को छावनी, शहर, नारायणगढ़ आदि बस अड्डों पर यात्रा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्कों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। उन्होंने परीक्षा एडमिट कार्ड व पहचान पत्र दिखाते हुए रूट व सीट नंबर हासिल किया। यह पंजीकरण चार नवंबर शाम पांच बजे तक करवा सकते हैं। वीरवार को हेल्प डेस्क पर 328 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए समय 100 मिनट होगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को 5वें विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त पांच मिनट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

साथ ही महिला परीक्षार्थियों के साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी परीक्षा केंद्र पर ले जाने और लाने के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। सहायक अपने परिवार पहचान पत्र को दिखाकर ही इस सुविधा का लाभ ले पाएगा। अंबाला से चंडीगढ़, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर के रूटों पर स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर लगाई धारा 144
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने पांच और छह नवंबर को परीक्षा नकल रहित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों के नजदीक 500 मीटर के दायरे के अंदर चार या उससे अधिक व्यक्तियों के खड़ा होने व किसी प्रकार का हथियार लाने व लेकर चलने पर सख्त पाबंदी रहेगी। केंद्र में मोबाइल फोन, पेजर, इलेक्ट्रोनिक व कम्यूनिकेशन डिवाइस ले जाना मना है। फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर भी परीक्षा वाले दिन सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहेगी।
सुबह के सत्र में 8.30 तो दोपहर को 1.30 बजे करनी होगा रिपोर्टिंग
परीक्षा दो चरणों में आयोजित करवाई जाएगी। प्रात: कालीन सत्र सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक होगा। इसमें रिपोर्टिंग टाइम सुबह साढ़े आठ बजे होगा। सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद तीन बजे से लेकर सायं 4:45 बजे तक परीक्षा होगी। इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे होगा।

अति आवश्यक कार्य के लिए यात्रा करने की अपील
जनसाधारण से अपील है कि पांच व छह नवंबर को किसी विशेष अथवा अति आवश्यक कार्य हेतु यात्रा पर निकलें क्योंकि इन तिथियों में आमजन के लिए राज्य परिवहन की कम ही बसें उपलब्ध हो पाएंगी। परीक्षार्थी यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए बस स्टैंड शहर के दूरभाष नंबर 0171-2556388, 9468617119, छावनी बस स्टैंड के नंबर 0171-264821, 9896928884, नारायणगढ़ बस स्टैंड के नंबर 01734-284038, 7986413358 और बराड़ा बस स्टैंड के नंबर 7015958400 पर संपर्क कर सकते हैं।
-अश्वनी कुमार डोगरा, जीएम, हरियाणा रोडवेज अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed