{"_id":"633f43f40f51de617e7a6d23","slug":"camps-will-be-organized-to-fix-the-voter-list-ambala-news-knl123615522","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची को ठीक करने के लिए लगाए जाएंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची को ठीक करने के लिए लगाए जाएंगे शिविर
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने वीरवार को कई विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन और फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में चुनाव कार्यालय, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अन्य के साथ चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों के रैशनेलाइजेशन, सैक्शन बनाने व ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन और दावे और आपत्तियों के निपटान तथा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बारे में शेड्यूल बनाया है। आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदाता सूचियों में अधिक योग्य मतदाताओं के नाम शामिल करवाने और मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को ठीक करने के लिए विशेष शिविर लगाए जायेंगे। यह शिविर 19 व 20 नवंबर तथा 3 और 4 दिसंबर दिन रविवार को लगाए जाने हैं। इन शिविरों में बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथों पर उपस्थित होकर दावे तथा आपत्तियों को प्राप्त कर सकेंगे। शेड्यूल के मुताबिक 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 26 दिसंबर तक इन दावे तथा आपत्तियों का निपटान किया जायेगा तथा 5 जनवरी 2023 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। निर्देेश दिए कि सभी दावे व आपत्तियां को गरूड़ा ऐप के माध्यम से अपलोड करें। बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम अदिति, एसडीएम डॉ. बलप्रीत सिंह, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा आदि मौजूद रहे।
मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए लगेगा फार्म नंबर 6
चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार ने अतिरिक्त उपायुक्त को बताया कि आयोग की हिदायतों के अनुसार जिनकी आयु एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक हैं और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म नंबर 6 ले सकते हैं। इसमें संबंधित दस्तावेज तथा फोटोग्राफ आदि लगाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता हैं। फार्म नंबर 6 के साथ नवीनतम फोटोग्राफ सहित रिहायशी और जन्म प्रमाण पत्र साथ लगाना अनिवार्य हैं। इसके साथ ऐसे मतदाता जो स्थान छोड़कर चले गए है अथवा जिनकी मृत्यु हो गई हैं के नाम मतदाता सूचि से हटाने बारे फार्म नंबर 7 भरकर बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। मतदाता जिनके ब्योरे में किसी प्रकार की कोई अशुद्धि है वे फार्म नंबर 8 भरकर बूथ लेवल अधिकारी को जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
--------
चारों विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 891775
जिला अंबाला की चारों विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 5 जनवरी 2022 के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 891775 हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 5 जनवरी 2022 से 30 सितंबर 2022 तक अंबाला में कुल 5941 नई वोटें बनी है तथा 3314 मतदाताओं ने अपने ब्यौरे में शुद्धि करवाई हैं व 8077 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।