{"_id":"686ee219d1650eeaa3017984","slug":"camps-for-kavadis-will-be-set-up-in-sant-niwas-and-grace-banquet-hall-ambala-news-c-36-1-sknl1003-145794-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संत निवास और ग्रेस बैंक्वेट हाल में लगेंगे कावडियों के लिए शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संत निवास और ग्रेस बैंक्वेट हाल में लगेंगे कावडियों के लिए शिविर
विज्ञापन
- विश्राम, स्नान, जलपान , भाेजन और दवाइयों की रहेगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अंबाला छावनी से होते हुए पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और चंडीगढ़ जाने वाले शिव कावडि़यों के लिए संत निवास और ग्रेस बैंक्वेट हाल में कावड़ शिविर लगाए जा रहे हैं। इन दोनों शिविर में कावड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, जलपान, भाेजन और दवाइयों की व्यवस्था रहेगी। श्री शिव शक्ति कावड़ सेवा संघ अंबाला छावनी द्वारा 53वां कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री शिव शक्ति कावड़ सेवा संघ के प्रधान सुभाष गोयल ने बताया कि 13 जुलाई को छावनी के ग्रेस बैंक्वेट हाल में शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें सुबह आठ बजे के समय झंडा पूजन किया जाएगा। इसके बाद यह कावड़ शिविर 24 जुलाई तक चलेगा। शिविर में रोजाना रात आठ बजे आरती की जाएगी।
16 से 23 जुलाई तक लगाया जाएगा शिविर
इसी तरह से श्री सनातन धर्म सभा द्वारा संत निवास में कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभा के प्रधान प्रोफेसर ताराचंद गुप्ता ने बताया कि यह शिविर 16 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 16 जुलाई की सुबह साढे़ 10 बजे झंडा पूजन के साथ शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही रोजाना रात को साढे़ सात बजे आरती की जाएगी।