{"_id":"69d1751fafb224404604f7ab","slug":"call-to-follow-the-ideals-of-sadhvi-ratna-mrigavati-ambala-news-c-36-1-amb1001-160983-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: साध्वी रत्न मृगावती के आदर्शों पर चलने का आह्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: साध्वी रत्न मृगावती के आदर्शों पर चलने का आह्नान
विज्ञापन
अंबाला सिटी के एसए जैन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी बच्चे व गणमान्य। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
एसए जैन कॉलेज के ड्यूक ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्री आत्मानंद जैन कॉलेज ट्रस्ट एवं मैनेजमेंट सोसायटी व श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के संयुक्त तत्वावधान में साध्वी रत्न मृगावती का जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। इस दौरान साध्वी रत्न मृगावती के आदर्शों पर चलने का आह्नान किया गया।
एसए जैन कॉलेज के ड्यूक ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्रोचारण के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राजिन्द्र कुमार जैन, अनिल जैन व संजीव जैन उपस्थित रहे। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मुकेश त्रेहन ने साध्वी के आगमन को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया।
इस अवसर पर साध्वी के जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री दिखाई गई। कॉलेज पुस्तकालय में कलश, पोस्टर और जैन साहित्य की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्कूली प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. सुमन लूथरा ने किया।