फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Calendar released on birth anniversary

Ambala News: जयंती पर किया कैलेंडर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Calendar released on birth anniversary
अंबाला छावनी की रंगिया मंडी ​स्थित संत ​शिरोमणी गुरू रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर सत्संग के
अंबाला। गुरु रविदास महाराज के 647 वें प्रकाश उत्सव के संबंध में शनिवार को शाहपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास मंदिर व धर्मशाला कमेटी बहगल पट्टी की ओर से रविदास मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार सरदार हरपाल सिंह पाली पहुंचे। हरपाल सिंह पाली ने श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन पर विस्तार से बताया। इस मौके पर काफी संख्या में संगत मौजूद रही। इस मौके पर एक कैलेंडर जारी किया गया। इसमें गुरु रविदास महाराज,अमर शहीद संत रामा नंद और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लगी हुई है।
विज्ञापन


रुहानी वचनों से दिया था एकता का संदेश
अंबाला। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने रुहानी वचनों से विश्व को भाईचारे और एकता बनाने का संदेश दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने समाज में फैले ऊंच-नीच के भेदभाव को भी समाप्त करने का काम किया। आज जरूरत है, हम उनके दिखाए हुए संदेशों पर चलकर समाज में भाईचारा और एकता बनाएं। संत गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर रविदास बस्ती व हीरा नगर अंबाला सिटी में आयोजित कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं से वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी निर्मल सिंह ने उपरोक्त उदगार प्रकट किए। दूसरी तरफ श्री गुरु रविदास मंदिर घसीटपुर, चंदपुरा, जाटव धर्मशाला, हरीपुर, सरसेहड़ी और श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब अंबाला छावनी में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि पहुंची कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने गुरु रविदास महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु रविदास के जन्म के बारे में एक दोहा प्रचलित है। चौदह से तैंतीस की माघ सुदी पन्दरास। दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री रविदास। उनके पिता राहु तथा माता का नाम करमा था।
विज्ञापन

मैं बलिहारी सतगुरु मेरे, सतगुरु आए मेरे बेड़े
अंबाला। छावनी की रंगिया मंडी स्थित गुरु रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान सभा सदस्य नन्नू ने बताया सुबह से समय गुरु की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 11 बजे से पांच बजे तक सत्संग का किया। सत्संग में घसीटपुर से आए गायक पिंका ने मैं बलिहारी सतगुरु मेरे, सतगुरु आए मेरे बेडे़। नगरी तर जाएगी, जित्थे चरण गुरुआं दे पैर गए आदि भजन सुनाए। गुरू के भजनों पर श्रद्धालुओं नाचने लगे। अंत में गुरू की आरती की गई और दोपहर के समय आलू,पूरी और हलवा का लंगर श्रद्धालुओं को बरताया गया। वहीं शुक्रवार को गुरु रविदास महाराज का नगर कीर्तन निकाला गया।
यह नगर कीर्तन रंगिया मंडी, नन्हेडा, माजरी, विद्या नगर, आनंद विहार से होते हुए वापस रंगिया मंडी मंदिर में भी समाप्त हुआ।
निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई
अंबाला सिटी। शहर स्थित पीकेआर जैन पीजी काॅलेज ऑफ एजुकेशन में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई। इसका आयोजन डाॅ. सुरेश रानी और डाॅ. लवलीन की ओर से करवाया गया।
इसमें बीएड व एमएड के छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। छात्रों ने निबंध लेखन के माध्यम से गुरु रविदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. सुपनिंद्र व रेनू ने निभाई। प्रतियोगिता में ट्विंकल शर्मा को प्रथम, गौरीशा धीमान व परमिंद्र कौर को द्वितीय, शीना गर्ग और ममता रानी को तृतीय व पारूल बक्शी व पनागी मित्तल को सांत्वना पुरस्कार दिया।

इस अवसर पर काॅलेज प्राचार्या डॉ. मुदिता भटनागर ने गुरु रविदास जी की वाणी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जाति में जन्म के कारण नहीं अपितु अपने कर्मों से ऊंचा या नीचा होता है, इसलिए हमारे कर्म सदैव ऊंचे होने चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

अंबाला छावनी की रंगिया मंडी स्थित संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर सत्संग के

अंबाला छावनी की रंगिया मंडी स्थित संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर सत्संग के

अंबाला छावनी की रंगिया मंडी स्थित संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर सत्संग के

अंबाला छावनी की रंगिया मंडी स्थित संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर सत्संग के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed