फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   By preparing fake documents, part of the bungalow of Mall Road was grabbed, case registered

फर्जी दस्तावेज तैयार करा मॉल रोड के बंगले का हिस्सा हड़पा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
By preparing fake documents, part of the bungalow of Mall Road was grabbed, case registered
अंबाला। फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर करके छावनी के मॉल रोड स्थित बंगला की रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। पंजाब के मोहाली फेस-1 निवासी महिला मनजीत कौर ने पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत सौंपी है। महिला ने बताया कि मॉल रोड स्थित बंगला नंबर 58 के आधे हिस्से की वह मालिकिन है। आधा हिस्सा उसकी देवरानी सुरेंद्र कौर के नाम है। वह वर्ष 2006 से अपने पुत्र हरमीत सिंह के साथ मोहाली में रह रही है।
विज्ञापन

उसके सौतेले बेटे अरविंद्र सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए झूठे गवाह तैयार किए और 17 जुलाई 2007 को उसके हिस्से का मुख्तारनामा करा लिया। इतना ही नहीं, फर्जी दस्तावेज के आधार पर व मेरे फर्जी हस्ताक्षर करके धोखाधड़ी से उसका हिस्सा हड़प लिया। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। शिकायत में बताया कि आरोपियों ने अपने लीगल नोटिस 12 जुलाई 2020 में यह माना है कि उक्त बंगला की मलकियत कब्जा उसके नाम है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अरविंद्र सिंह, हरचरण सिंह, सुरेंद्र कौर पत्नी हरचरण सिंह, परमजीत सिंह पुत्र जयदेव सिंह वासी अंबाला छावनी और मनजीत कौर वासी सिविल लाईन लुधियाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed