फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   By breaking the locks of the Shiva temple, thieves took away the donation amount from Gullak

Ambala News: शिव मंदिर के ताले तोड़कर गुल्लक से चोर ले उड़े दान की राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
By breaking the locks of the Shiva temple, thieves took away the donation amount from Gullak
अंबाला। गांव बिहटा के शिव मंदिर नजदीक पक्का तालाब में चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़ने के बाद दान पात्र को तोड़कर उसमें से हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में गांव बिहटा निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें से दान के पैसे चुरा लिए। उन्होंने बताया कि मंदिर का गुल्लक पिछले दो-तीन माह से खुला नहीं था और उसमें हजारों रुपये की राशि थी। मंदिर के पुजारी चन्द्रमणि हैं। पुजारी ने सुबह चार बजे उठकर देखा तो मंदिर में रखे गुल्लक का ताला टूटा हुआ था। दिनेश शर्मा, सुभाष व अन्य लोग मंदिर में पहुंचे। पहले अपने स्तर पर पूछताछ करते रहे। जब कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed