{"_id":"661c51e8b03c2dd2720852c4","slug":"buses-picking-up-passengers-from-outside-roadways-workers-angry-ambala-news-c-36-1-sknl1003-121522-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाहर से सवारी उठा रही बसें, रोडवेजकर्मी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाहर से सवारी उठा रही बसें, रोडवेजकर्मी नाराज
विज्ञापन
नारायणगढ़ बस स्टैंड के बाहर खड़ी हिमाचल रोडवेज की बस में सवारियों को बैठाता चालक।
अंबाला। चंडीगढ़-देहरादून, हिमाचल ऊना नग्गल, देहरादून, हरिद्वार और पंचकूला की ओर जाने वाली करीब 60 बसों के चालक नारायणगढ़ बस स्टैंड के बाहर बसों को खड़ाकर यात्रियों को बसों में बैठा रहे हैं।
इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति रहती हैं। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। हैरानी की बात है कि पिछले लंबे समय से यह बसें नारायणगढ़ बस अड्डा के अंदर ही नहीं आती। जबकि इन बसों के अड्डा के अंदर काउंटर बने हुए हैं। रोडवेज कर्मचारी को बस अड्डा से बाहर जाकर इन बसों की पर्चियां काटनी पड़ती हैं। इसे लेकर रोजवेज यूनियन के कर्मचारी कई बार जीएम और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन आजतक इस समस्या का कोई हल नहीं निकला।
सर्वकर्मचारी संघ के प्रधान वचन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसें चंडीगढ़ से देहरादून जाते समय बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बस को खड़ा करते हैं। इसके बाद ये बसें यात्रियों को बैठाना शुरू करती हैं। ऐसे ही हिमाचल रोड की बस ऊना नग्गल से चलते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर 43 होते हुए नारायणगढ़ पहुंचती हैं, जहां पर बाहर से सवारियों को बैठाया जाता है।
विज्ञापन
इसके बाद यह बस पांवटा साहिब होते हुए देहरादून और हरिद्वार की और रवाना होती है। इसी तरह से नारायणगढ़ से पंचकूला की ओर जाने वाली प्राइवेट बस पहले नारायणगढ़ बस अड्डा के अंदर काउंटर पर लगती है। इसके बाद यह बस बस अड्डा के बाहर से सवारियों को लेकर पंचकूला के लिए रवाना होती है। उन्होंने बताया कि इस रूट से रोजाना करीब 60 बसों को आवागमन रहता है।
वर्जन
हमारे पास अभी तक कोई भी किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया जाएगा।
अजय कुमार, अड्डा इंचार्ज, नारायणगढ़ ।