फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Buses are not getting charged on time due to power cut

Ambala News: बिजली कट से समय पर चार्ज नहीं हो रहीं बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Buses are not getting charged on time due to power cut
अंबाला शहर सिटी बस स्टैंड परिसर में चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक बस। संवाद
अंबाला। जिला में लग रहे बिजली कट का असर इलेक्ट्रिक बसों पर भी देखने को मिल रहा है। कभी दिन तो कभी रात में लग रहे बिजली के कट के चलते इलेक्ट्रिक बसें समय पर चार्ज नहीं हो पा रहीं।
विज्ञापन

रात भर चार्ज होने के बाद अगली सुबह इन बसों का संचालन शुरू हो जाता है लेकिन बिजली कट के कारण इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में परेशानी हो रही है। अंबाला सिटी से अंबाला छावनी के बीच यह बसें दिनभर में 50 से ज्यादा फेरे लगा रही हैं। इन बसों की सर्विस सुबह छह बजे से लेकर रात साढे़ नौ बजे तक जारी रहती है।
विज्ञापन

एक इलेक्ट्रिक बस को चार्ज होने में करीब 40 से 50 मिनट का समय लगता है। इन इलेक्ट्रिक बसों को दिन में दो बार दोपहर और रात के समय चार्जिंग पर लगाया जाता है। जिसके बाद यह बसें पूरी तरह से चार्ज होती हैं लेकिन इन दिनों बढ़ रहे तापमान के कारण बिजली के कटों में बढ़ोतरी हो रही है। कभी कभी एक से दो घंटे का कट लगता है। इसके कारण बस पूरी तरह से चार्ज नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 इलेक्टि्रक बसें हैं डिपाे में
मौजूद समय में अंबाला डिपो के पास 10 इलेक्ट्रिक बसें हैं। अधिकारियों द्वारा इन बसों को अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, साहा और दोसड़का मार्ग पर चलाया जा रहा है। जिसमें सात बसे अंबाला सिटी से अंबाला कैंट और तीन बसें अंबाला सिटी से साहा होते हुए दोसडका मार्ग पर संचालन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed