{"_id":"664a8e75bdf844271c0ebd37","slug":"bus-passengers-increased-due-to-closure-of-trains-increased-frequency-of-buses-of-kalka-amritsar-ludhiana-ambala-news-c-36-1-sknl1003-123347-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रेनें बंद होने से बढ़े बस यात्री, कालका, अमृतसर, लुधियाना की बसों के बढ़ाए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रेनें बंद होने से बढ़े बस यात्री, कालका, अमृतसर, लुधियाना की बसों के बढ़ाए फेरे
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर जमा यात्रियों की भीड़।
अंबाला। पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनें बंद होने के कारण अंबाला छावनी बस अड्डे पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बसों को फेरे बढ़ा दिए हैं। रोडवेज ने कालका, लुधियाना और अमृतसर मार्ग पर अपनी बसों के फेरे को बढ़ाया है, जिससे कि यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेेगा और न ही बस अड्डे पर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़े।
बता दें कि जब से किसान शंभू रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं, तब से पंजाब की ओर जानी वाली ट्रेनों की रफ्तार काम हो गई। जिसे देखते हुए रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को चंडीगढ़ मार्ग से निकाला जा रहा है। जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में सफर करने में घंटों का समय लग रहा है और ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। अंबाला में 152 बसें है, जिसमें से 142 बसें सड़कों पर दौड़ती हैं, जबकि दस बसों को सर्विस, मेनटेनस व इमरजेंसी के लिए है।
भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने लुधियाना मार्ग पर पंद्रह , जालंधर- अमृतसर मार्ग पर पंद्रह और कालका मार्ग पर बसों के पंद्रह फेरे कर दिए हैं। पहले इन मार्ग के सात से आठ फेरे थे।
विज्ञापन
फोटो : 24
फेरे बढ़ने से मिलेगा लाभ
अमृतसर निवासी कमला ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ अंबाला छावनी स्थित बीच की डिग्गी में अपनी रिश्तेदारी में आई थी, अब वापस घर जाने के लिए वह अड्डा पर आई तो देखा कि यहां पर भीड़ बहुत है। बसों के फेरे बढ़ने से काफी लाभ मिलेगा।
फोटो : 25
बसों के लिए भी करना पड़ रहा इंतजार
छावनी निवासी विक्की ने बताया कि वह लुधियाना में काम करता है और घर पर आया हुआ था। अब वह काम पर जा रहा है, लेकिन यहां पर बस नहीं आई। काफी देर से बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
फोटो : 26
समय पर मिल गई कालका की बस
रामसहाय ने बताया कि उसे अपने बेटे के पास कालका जाना है। यूपी से ट्रेन के जरिये आया इसके बाद छावनी बस अड्डे आया तो उसे कुछ ही समय में रोडवेज की कालका जाने वाली बस मिल गई है। पहले इसके लिए भी काफी इंतजार करना पड़ रहा था।
वर्जन
छावनी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लुधियाना, अमृतसर और कालका की बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।