{"_id":"56f19d0e4f1c1b2304f14d24","slug":"bullcart-accident-got-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के पहियों में फंसकर मरा सांड, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के पहियों में फंसकर मरा सांड, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी स्थित रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को मालगाड़ी के आगे सांड आने से बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। लेकिन मालगाड़ी से टकराते ही सांड़ पहियों के नीचे फंस गया और काफी दूर मालगाड़ी सांड़ को घसीटते हुए ले गई। हादसे का पता लगते ही ट्रेन को चालक ने रोक दिया। जब देखा गया तो सांड दम तोड़ चुका था।
हादसा की सूचना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। काफी मशक्कत के बाद मालगाड़ी के पहियों के नीचे से मृतक सांड को निकाला गया। इसके पश्चात करीब 25 मिनट बाद मालगाड़ी रवाना हुई। करीब सुबह ग्यारह बजे एक मालगाड़ी शंभू की तरफ से अंबाला कैंट की तरफ जा रही थी। लेकिन सिटी रेलवे स्टेशन के पास सांड ट्रेन से टकरा गया। सांड टकराते ही सांड पहियों के बीच फंस गया। जिस कारण ट्रेन को झटके लगने लगे। ट्रेन चालक ने तभी ट्रेन को रोक दिया। काफी दूर तक खीचने के कारण सांड की मौत हो गई। वहीं, टै्रक का रखरखाव कर रहे रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से बहुत मुश्किल से ट्रेन के नीचे से मृतक सांड को बाहर निकाला। इसके पश्चात पहियों की चपेट से निकलने के बाद ट्रैक का निरीक्षण कर ट्रेन को रवाना किया गया।