{"_id":"26bf1e1617ef85da41fd37157c9c6bd3","slug":"building-material-occupation-of-public-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर बिल्डिंग मैटेरियल का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर बिल्डिंग मैटेरियल का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 21 May 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी के आदेशों की अनदेखी करते हुए सरकारी जमीन पर बिल्डिंग
विज्ञापन
मैटेरियल का धंधा बेखौफ चल रहा है। नगर निगम अंबाला इस संदर्भ में कोई
कार्रवाई नहीं कर रहा है।
डीसी डा. साकेत कुमार ने पिछले दिनों कैंट के रामबाग रोड स्थित दशहरा मैदान में बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार बंद करने के निर्देश दिए थे। कैंट के रामबाग रोड दशहरा मैदान में इन दिनाें बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार जमकर चलाया जा रहा है।
यह सरकारी जमीन है और इसे आयोजनों आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण इसका इस्तेमाल लोग अपने कारोबार के लिए कर रहे हैं। पिछले दिनों डीसी डा. साकेत कुमार जब कैंट में निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो दशहरा मैदान में रेत, बजरी, ईंटों के ढेर लगे थे।
इस पर जब निगम अधिकारियों से सवाल पूछा, तो वे कोई संतोषजनक जवाब ही नहीं दे पाए। इस पर डीसी ने अधिकारियों को इस मैदान को ठीक करने और यहां से इस कारोबार को हटाने के निर्देश दिए लेकिन यह कारोबार अब भी ऐसे ही चल रहा है।
कई बाजारों में है कब्जा
बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने वालों ने महेश नगर क्षेत्र में भी इसी तरह से कब्जा कर रखा है। अंबाला-जगाधरी मार्ग के किनारे यह मैटेरियल रखा जाता है। इसी तरह शिवाजी मोहल्ले में भी बिल्डिंग मैटेरियल सड़क पर है, जबकि बीडी फ्लोर मिल की ओर जाते भी सड़क किनारे यह सामग्री पड़ी है।