{"_id":"67945a9dc4ecb300d50b030f","slug":"bsp-leader-harbilas-shot-dead-with-five-bullets-in-narayangarh-of-ambala-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की हत्या का लाइव वीडियो: हरबिलास पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, चार युवकों ने किया मर्डर; दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता की हत्या का लाइव वीडियो: हरबिलास पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, चार युवकों ने किया मर्डर; दो साथी घायल
Sat, 25 Jan 2025 01:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:02 PM IST
सार
अंबाला के नारायणगढ़ के आहलुवालिया पार्क के पास बसपा नेता और उनके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक गोलियों की आवाज से इलाका थर्रा उठा। बसपा नेता हरबिलास की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जबकि दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
BSP leader Harbilas
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के नारायणगढ़ में बसपा के प्रदेश सचिव व विधानसभा चुनाव लड़ चुके 41 वर्षीय हरबिलास रज्जूमाजरा की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शहर के बीचों बीच आहलुवालिया पार्क के पास शुक्रवार शाम करीब 7.20 पर हुई।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय हरबिलास अपने साथियों के साथ पार्क के पास ही इनोवा गाड़ी में बैठे हुए थे। इस दौरान दूसरी कार से आए तीन से चार हमलावरों ने मौका मिलते ही हरबिलास की गाड़ी पर दोनों तरफ से हमला कर दिया।
गोली चलते ही हरबिलास व उनके साथी इधर-उधर दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए गोलियां बरसाईं। हरबिलास के सीने में पांच गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके एक साथी चुन्नु डांग को एक गोली लगी।
विज्ञापन
उनको चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उनका तीसरा साथी गुग्गल पंडित बदमाशों से हुई हाथापाई में घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया पहुंचे और उन्होंने हालात का मुआयना किया।

उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी से पूछताछ भी की। वहीं, पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया, जिससे हमलवारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। दूसरी तरफ पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। एसपी ने बताया कि मौके पर सबूतों को जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है।
जूतों की दुकान में घुसने पर मारी गोलियां
बताया जा रहा है कि गाड़ी पर फायरिंग होता देखकर हरबिलास ने जान बचाने के लिए नजदीक ही जूतों की दुकान में छिपने की कोशिश की लेकिन यहां भी हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और तीन से चार गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में हरबिलास और उनके साथियों को पहले नारायणगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हरबिलास और चुन्नू पंडित को चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।

विधानसभा चुनाव में रहे थे तीसरे स्थान पर
हरबिलास ने अक्तूबर में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा-इनेलो गठबंधन की टिकट पर चुनाव लड़ा था। पहली बार मैदान में उतरने के बावजूद उनको 27,440 मत मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
हरबिलास ने अक्तूबर में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा-इनेलो गठबंधन की टिकट पर चुनाव लड़ा था। पहली बार मैदान में उतरने के बावजूद उनको 27,440 मत मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।