{"_id":"6aa30299751a4cd9780330f0","slug":"bsnl-office-sealed-over-outstanding-dues-corporation-reopened-it-within-two-hours-ambala-news-c-36-1-amb1002-169307-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बकाया बताकर सील किया बीएसएनएल का कार्यालय, निगम ने दो घंटे के भीतर खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बकाया बताकर सील किया बीएसएनएल का कार्यालय, निगम ने दो घंटे के भीतर खोला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से बिना कागजी जांच-पड़ताल किए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मुख्य कार्यालय को सील करने का मामला सामने आया है। हालांकि, बीएसएनएल अधिकारियों की ओर से टैक्स भुगतान संबंधी दस्तावेज पेश किए जाने के बाद निगम ने करीब पौने दो घंटे के भीतर ही सीलिंग खोल दी, लेकिन बीएसएनएल प्रशासन ने नगर निगम की इस जल्दबाजी पर कड़ा ऐतराज जताया है।
बीएसएनएल के एसडीओ रवि अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम की इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध करार दिया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा कार्यालय को सील करना अनुचित था। जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत संबंधित स्टाफ को संपत्ति कर भुगतान से जुड़े सहायक दस्तावेज और रसीदें उपलब्ध कराईं। इसके बाद नगर निगम ने करीब पौने दो घंटे के भीतर सील हटा दी।
-- -- -- -- -- --
सार्वजनिक छवि खराब होने से बीएसएनएल में रोष
एसडीओ ने कहा कि नगर निगम की इस एकतरफा और बिना रिकॉर्ड जांचे की गई कार्रवाई से समाज में बीएसएनएल की साख और छवि को गंभीर धक्का लगा है। बीएसएनएल के ग्राहक सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि देशभर में फैले हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जनवरी 2025 के बकाया का दिया हवाला
बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम ने जनवरी 2025 का लगभग 5.74 लाख रुपये का नोटिस दिखाकर कार्रवाई की थी। जब अधिकारियों ने रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि बीएसएनएल इस बकाया राशि का भुगतान सितंबर 2025 में ही कर चुका था और उसकी वैध रसीदें भी बीएसएनएल के पास मौजूद हैं।
-- -- -- -- -- --
कार्रवाई से पहले दस्तावेज सत्यापित करे निगम
एसडीओ रवि अरोड़ा ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी या निजी संस्थान पर इतनी बड़ी कार्रवाई करने से पहले विभागीय अधिकारियों को अपने दस्तावेजों और बकाया का दोबारा सत्यापन करना चाहिए।