फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BS Virk first in age group-80 race event

Ambala News: आयुवर्ग-80 दौड़ स्पर्धा में बीएस विर्क प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
BS Virk first in age group-80 race event
भानोखेड़ी गांव में करवाई गई खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित करते हुए कमेटी सदस्य। स्व
अंबाला सिटी। भानोखेड़ी गांव में रविवार को सातवीं फौजी खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब के कई जगहों से खिलाड़ी पहुंचे। यह प्रतियोगिता सुबह से शाम तक चली।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला और पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने जोश दिखाया। दर्शकों ने दौड़ते हुए बुजुर्गों का हौसला अपनी तालियों से बढ़ाया। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता सभी नगर निवासी भानोखेड़ी गांव और फौजी खेलकूद प्रतियोगिता कमेटी की ओर से करवाई गई।
विज्ञापन

पांच सेवानिवृत्त फौजियों ने मिलकर शुरू की थी प्रतियोगिता
इस बार सातवीं फौजी खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसे सात वर्ष पहले गांव के ही पांच सेवानिवृत्त फौजियों ने मिलकर शुरू किया था। इनमें सेवानिवृत्त फौजी सोहन सिंह, हरबिलास सिंह, भाग सिंह, कर्म सिंह शामिल हैं जबकि फौजी जसमेर सिंह का निधन हो चुका है। प्रतियोगिता के स्टेज सचिव जगजीत सिंह भानोखेड़ी ने बताया कि इस प्रतियोगिता पांच सेवानिवृत्त फौजियों के साथ वह भी जुड़े थे। यह प्रतियोगिता श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व व बाबा हरबंस, बाबा जगीर सिंह कारसेवा वालों की याद को समर्पित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता करवाने के लिए आपस में ही पैसे एकत्रित करते हैं। यह प्रतियोगिता शुरू करने का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। यह प्रतियोगिता गुरुद्वारा साध संगत साहिब भानोखेड़ी में करवाई गई। प्रतियोगिता करवाने में नरमैल सिंह, भूपाल सिंह, रणदीप सिंह व समस्त ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।
आयुवर्ग 80 वर्ष से ऊपर की प्रतियोगिता में बीएस विर्क रहे प्रथम
इस मौके पर आयुवर्ग-7 से लेकर आयुवर्ग 95 तक प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में आयुवर्ग-7, 10 के लिए 80 मीटर, आयुवर्ग-14 व 19 के लिए 200 मीटर, आयुवर्ग-20 से 95 वर्ष से ऊपर के लिए 1600 मीटर प्रतियोगिता करवाई गई।
इसके साथ ही सभी वर्ग के लिए 1600 मीटर वॉकिंग, 1 हजार मीटर, 1 हजार मीटर वॉकिंग, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर प्रतियोगिता करवाई गई। साथ ही रसाकस्सी प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

ये है परिणाम
आयुवर्ग-80 वर्ष से ऊपर 400 मीटर दौड़ में बीएस विर्क प्रथम, गुरमेल सिंह द्वितीय, जसवंत सिंह तृतीय रहे। आयुवर्ग-70 वर्ष से ऊपर 400 मीटर दौड़ में रोहतक के जगत सिंह प्रथम, जसवंत सिंह द्वितीय रहे। 1600 मीटर दौड़ में रीतिका प्रथम, तनीशा द्वितीय, आयुवर्ग-14 में 200 मीटर दौड़ में महकप्रीत कौर प्रथम, यशिका रानी द्वितीय, सिमरनजीत कौर तृतीय, आयुवर्ग-19 में 200 मीटर दौड़ में बलाना से आर्यन प्रथम, मोखा माजरा से हुसनप्रीत सिंह द्वितीय, भानोखेड़ी से राहुल तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आयुवर्ग-14 में सागर मोहड़ा प्रथम, गुरजोत सिंह भानोखेड़ी द्वितीय, हरसिमरत सिंह तेजां तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में आयुवर्ग-10 में एकम संधू प्रथम, समरप्रीत सिंह द्वितीय, नबी सिंह तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में आयुवर्ग-10 में राशि प्रथम, दिशा द्वितीय और माही तृतीय रही।

भानोखेड़ी गांव में करवाई गई खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित करते हुए कमेटी सदस्य। स्व

भानोखेड़ी गांव में करवाई गई खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित करते हुए कमेटी सदस्य। स्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed