फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Brother and sister-in-law hold sister hostage at her maternal home and vandalize the house.

Ambala News: मायके में बहन को बंधक बना भाई-भाभी ने घर में की तोड़फोड़

Sat, 13 Jun 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Jun 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister-in-law hold sister hostage at her maternal home and vandalize the house.
अंबाला। बीडी फ्लोर मिल के पीछे निवासी लक्ष्मी नगर में घरेलू विवाद के चलते जमकर हंगामा हुआ। नवविवाहिता का आरोप है कि सगे भाई, भाभी और उनके रिश्तेदारों पर घर में जबरन घुसकर मारपीट की व गला दबाकर धमकाते हुए अलमारी व पेटी से कीमती सामान निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया। कोमल सैनी की तहरीर पर भाई विशाल सैनी, भाभी रीना, मामा ईश्वर सिंह, बुआ सुलोचना देवी पर मारपीट, धमकाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी कोमल सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। 9 जून को सुबह पति सुमित सैनी अपने व्यापार के काम से बाहर गए थे, जबकि उसके पिता रमेश सैनी और बड़ा भाई गौरव सैनी अंबाला सिटी कोर्ट के किसी काम से गए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे घर पर अकेली थी। तभी छोटा भाई विशाल सैनी, भाभी रीना सैनी, भाभी का मामा ईश्वर सिंह और बुआ सुलोचना देवी जबरन उनके घर में घुस आए। घर में घुसते ही विशाल और रीना अलमारी व पेटी खोलकर सामान खंगालने लगे। जब कोमल ने इसका विरोध किया तो चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भाभी के मामा ईश्वर सिंह ने मुंह और गला दबाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed