फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Broker arrested after two months in bribery case

Ambala News: घूस मामले में दो माह बाद दलाल गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Broker arrested after two months in bribery case
एसीबी की टीम आरोपी शम्मी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती हुई: संवाद
अंबाला। चार एकड़ कृषि योग्य भूमि के इंतकाल की एवज में 40 हजार रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला पटवारी के मामले में दो माह बाद एसीबी ने दलाल को भी काबू कर लिया।
विज्ञापन

पांच मार्च को हुई एसीबी की दबिश के दौरान दलाल शम्मी मौके से फरार हो गया था।
तभी से टीम आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। शम्मी ने पीड़ित मानकपुर गांव निवासी साहब सिंह से पैसों की डिमांड की थी। बाकायदा एसीबी की टीम को महिला पटवारी के साथ-साथ शम्मी की भी रिकॉर्डिंग मिली थी जिसमें वह पैसों की डिमांड कर रहा था। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला ः दरअसल, पांच मार्च को मानव चौक के पास से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दबिश देकर महिला पटवारी रीना को रंगे हाथों काबू किया था। पीड़ित साहब सिंह का आरोप था कि महिला पटवारी रीना ने उसकी खेतीबाड़ी की चार एकड़ जमीन का इंतकाल करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। डेढ़ माह से इंतकाल के लिए चक्कर काटवा रहे थे। दलाल शम्मी की मदद से उसने 40 हजार रुपये लेकर बुलाया था। जैसे ही रिश्वत के पैसे दिए तो टीम ने पटवारी को काबू कर लिया था। पीड़ित साहब सिंह की गांव में ही यह पुश्तैनी जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed