फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Broken roads, closed roads, shopkeepers are suffering

Ambala News: टूटी सड़कें, रास्ते बंद, दुकानदार झेल रहे दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Broken roads, closed roads, shopkeepers are suffering
अंबाला। बाजार जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं, क्योंकि मुख्य सड़कों तोड़ दिया है। ऐसे हालात सदर बाजार, कबाड़ी बाजार, राय मार्केट सहित नगर परिषद कार्यालय के नजदीक देखे जा सकते हैं। कर्मचारियों के कार्य की रफ्तार काफी धीमी है और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क निर्माण का काम लंबित हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में यह परेशानी अंबाला छावनी के लोगों, दुकानदारों व वाहन चालकों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। सदर बाजार चौक पर बन रही नई सड़क के कारण रोजाना घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है जबकि सदर बाजार की सड़क का जो हिस्सा पहले तोड़ा गया था, उसे भी अभी तक पूरा नहीं किया गया और अगले हिस्से को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान अजय गुलाटी ने बताया कि जिस गति से सड़क को तोड़ा गया था अगर उस गति से सड़क का निर्माण किया जाता तो किसी को भी कोई परेशानी न होती। अब विजय रत्न चौक तक सड़क को तोड़ दिया है। ऐसे में काम-धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछुआ चाल से चल रहे काम को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी भी मौके पर नहीं आते। जबकि सरकार के सख्त निर्देश हैं कि सभी काम निर्धारित व तय समय में पुरे किए जाएं। बावजूद इसके काम पूरा करने में पूरी तरह से ढिलाई बरती जा रही है।
राय मार्केट में तोड़ी सड़क
एक परेशानी खत्म नहीं हुई थी और दूसरी शुरू हो गई। यह कहना है राय मार्केट के दुकानदारों का। उन्होंने बताया कि अभी अंबाला छावनी के सबसे प्रमुख बाजार सदर की सड़क ही उखड़ी हैं। ऐसे में राय मार्केट में बिजली दफ्तर के पास भी नाले के साथ सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया है। दूसरी तरफ इस रास्ते पर दो स्कूल हैं, जहां सेकड़ों बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं।

कबाड़ी बाजार की पुलिया अधूरी
सबसे बड़ी समस्या कबाड़ी बाजार की टूटी पुलिया है, जो तीन माह बीत जाने के बाद भी नहीं बन पाई। अब यहां काम भी रुका है। पुलिया को चौड़ा करने का काम किया, लेकिन पानी की निकासी के लिए पाइप नहीं डाले। ऐसे में इस मुख्य रास्ते के बंद होन से सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र और दुकानदारों सहित अन्य लोगों को जान जोखिम में डालकर पैदल ही टूटी पुलिया को पार करना पड़ रहा है।
वर्जन
बारिश के कारण बाम में बाधा आई थी, इसलिए काम प्रभावित हुआ था। मौसम क्लियर होते ही काम दोबारा शुरू करा दिया है जोकि आगामी दो-चार दिन में खत्म हो जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed