फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Broken glass of hotel owner's car, young man fired two aerial shots to scare

होटल मालिक की गाड़ी के तोड़े शीशे, डराने के लिए युवक ने किए दो हवाई फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Broken glass of hotel owner's car, young man fired two aerial shots to scare
नेशनल हाईवे 344 पर हमीदपुर मोड़ के पास बन रहे एक होटल पर खड़ी कार के अज्ञात युवक ने शीशे तोड़ दिए। इसके बाद होटल मालिक को देखकर डराने के लिए दो फायर भी कर दिए। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी बराड़ा रजनीश कुमार व थाना प्रभारी सुभाष सिंह पहुंचे और जांच शुरू की। होटल मालिक की पत्नी जसविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जसविंदर कौर निवासी महेशनगर ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने पति जतिंदर सिंह के साथ होटल में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। वह पहले फ्लोर पर कमरे में चले गए। तभी कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। शिकायत के अनुसार आवाज सुनकर जब वे नीचे आए तो देखा कि अज्ञात युवक उनकी कार के शीशे तोड़ रहा है। वह उन्हें देखकर भागने लगा। जैसे ही उसे आवाज लगाई तो युवक ने दो राउंड फायर कर दिए व सड़क पर खड़ी कार में बैठकर भाग गया। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे उस समय बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed