{"_id":"5d7411e28ebc3e015c0ca025","slug":"bribe-crime-ambala-news-knl4434359","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसकांड : ओरियन स्टार कंपनी का ठेका रद्द करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूसकांड : ओरियन स्टार कंपनी का ठेका रद्द करने की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर नागरिक अस्पताल के बहुचर्चित घूसकांड में ओरियन कंपनी का ठेका रद्द करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आउट सोर्सिंग कंपनी के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डा. पवन चौधरी ने पीएमओ पूनम जैन को पत्र लिखकर कंपनी की कार्यशैली से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। उसी रिपोर्ट को आधार बनाकर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को विजिलेंस द्वारा ठेका कर्मियों पर की गई व जारी कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा ताकि ठेका रद्द करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके। जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल की ओरियन स्टार कंपनी का ठेका रद्द करने की चर्चाओं पर विराम लगना शुरू हो गया है। तमाम विचार-विमर्श के बाद कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएमओ व डॉक्टरों की मीटिंग के राज्य सतर्कता ब्यूरो के एसपी ने अनियमताओं व भ्रष्टाचार को देखते हुए कंपनी का ठेका रद्द करने की राय दी थी। पीएमओ का आश्वासन था कि वह ठेके से संबंधित विभाग के अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगी। वीरवार को जारी पत्र में ठेकेदार व कर्मियों की कार्यप्रणाली मांगी है, जिसमें उनकी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी, स्टाफ से व्यवहार व चरित्र संबंधी बातें शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।
मंत्री विज व एसपी विजिलेंस भी जता चुके ठेकेदारी का विरोध
एसपी विजिलेंस सुरेश कौशिक भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मीटिंग में ठेका रदद करने का मशविरा दे चुके हैं जबकि युवा, खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तो स्वयं तीन बार सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखकर ऐस ठेकेदारी प्रथा का विरोध जता चुके हैं।
यह बना ठेका रद्द करने की मांग का कारण
बीते शनिवार राज्य सतर्कता ब्यूरो ने गांव कौला वासी कंपनी के सुपरवाइजर संजीव को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था। यमुनानगर के राजेश को ओटी सहायक लगाने की एवज में पैसे लिए जा रहे थे। संजीव से पूछताछ के बाद सहायक अकाउंटेंट हरदीप सिंह को पकड़ा गया जबकि पानीपत के ठेकेदार पुनीत अत्री व गांव अलाउदीन माजरा वासी फील्ड ऑफिसर राजकुमार की तलाश जारी है। कई डॉक्टरों व अन्य कर्मियों की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है। विजिलेंस व हेल्थ डिपार्टमेंट के पास कई शपथपत्र आए है, जिनमें पैसे लेने का जिक्र है। सामान खरीदने में भी गड़बड़ी की आशंका है। इन तमाम अनियमिताओं को देखने के बाद ठेका रद्द करने की मांग जोर पकड़ने लगी थी।
विज्ञापन
दो सुपरवाजर व महिला सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी से नदारद
दो दिन पहले विजिलेंस टीम ने आउट सोर्सिंग का रिकार्ड कब्जे में लिया था। उसी दिन दो कर्मियों को बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए, अपना फोन स्विचऑफ कर दिया था। एक महिला सिक्योरिटी गार्ड का भी नाम सामने आया था जोकि फरार आरोपी के संपर्क में है। महिला तो एक दिन आई लेकिन बाकी दोनों उसी दिन से ड्यूटी से नदारद हैं।
पीएमओ से मांगा गया कंपनी की कार्यशैली का रिकार्ड
डिप्टी सीएमओ एवं आउट सोर्सिंग के नोडल अधिकारी डा. पवन चौधरी के अनुसार पीएम को पत्र लिखकर कपंनी का रिकार्ड मांगा गया है। उसी आधार पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिपोर्ट में विजिलेंस कार्रवाई, कर्मियों की गिरफ्तारी व अन्य परेशानियों का हवाला देकर ठेका रद्द करने की मांग की जाएगी।