{"_id":"61abbfa46ff51d643d6dcb1a","slug":"breaking-the-lock-of-the-contract-the-servant-was-attacked-with-a-rod-the-accused-took-away-liquor-and-cash-ambala-news-knl917236185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके का ताला तोड़ कारिंदे पर रॉड से हमला, शराब और नकदी लूट कर ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके का ताला तोड़ कारिंदे पर रॉड से हमला, शराब और नकदी लूट कर ले गए आरोपी
विज्ञापन
अंबाला के गांव कुर्बानपुर स्थित शराब के ठेके पर घायल पड़ा कारिंदा
- फोटो : Ambala
कुर्बानपुर में शुक्रवार की रात शराब के ठेके का शटर का ताला तोड़कर ठेके में सो रहे कारिंदे पर रॉड से हमला कर आरोपी शराब व नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में इंचार्ज रोशन लाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सदर अंबाला पुलिस को दी शिकायत में गांव ललाना का निवासी रोशन लाल ने बताया कि वह महेंद्र सिंह कुर्बानपुर स्थित शराब के ठेकों पर बतौर इंचार्ज हैं। शुक्रवार मध्यरात्रि को महेंद्र सिंह का उसे फोन आया कि कुर्बानपुर ठेके पर आरोपियों ने शटर का ताला तोड़कर सो रहे कारिंदे पर रॉड से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी ठेके से शराब और नकदी लूट कर फरार हो गए। जब ठेके पर पहुंचा तो देखा कि कारिंदा ठेके के पीछे ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में पड़ा हुआ था। उसके सिर से काफी खून बह रहा था और ठेके से शराब गायब थी। आरोपी ठेके से सारी शराब उठाकर ले गए।
जब आसपास देखा तो सड़क के दूसरी ओर शराब की खाली पेटी पड़ी हुई थी। इसके बाद इंचार्ज अपने साथी के साथ कारिंदे को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद कारिंदे की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया।