{"_id":"60da30078ebc3ec2025c6e2a","slug":"boy-died-drop-in-pond-ambala-news-knl7471738","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से 13 वर्षीय अरमान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से 13 वर्षीय अरमान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बब्याल स्थित बसंती माई मंदिर के तालाब में डूबने से 13 वर्षीय सूर्य नगर निवासी अरमान की मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त अभी को साथियों ने बचा लिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सभी बच्चे तालाब में नहा रहे थे अचानक अरमान तालाब की सीढ़ियों से दूर होता हुआ बीच में चला गया। हाथ पैर मारने पर भी वो भी भीतर ही जाता रहा। अरमान को बचाने के लिए अभी व एक अन्य दोस्त ने प्रयास किया। इस प्रयास में अभी भी डूबने लगा। इस बीच उसके अन्य साथियों ने उसे बाहर निकाल लिया। अरमान जब दिखाई नहीं दिया तो बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय लोग जमा हो गए और आनन-फानन में तैराक आशीष ने तालाब में छलांग लगाकर अरमान को बाहर निकाला। छावनी नागरिक अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज खंगाली और मामले की जांच में जुट गई।
-------------
दोपहर के समय दोस्तों के संग घूमने निकला था अरमान
परिजनों ने बताया कि अरमान रोजाना की तरह दोपहर करीब 4 बजे दोस्तों के संग घूमने के लिए निकला था। इसी बीच सभी दोस्त गर्मी से निजात के लिए पांच बजे के करीब तालाब पर पहुंच गए और नहा रहे थे। करीब 5 बजकर 25 मिनट पर ही हादसा हो गया। अरमान के डूबने के बाद जब तक तैराक आशीष आया तो नहा रहे सभी बच्चे घबराकर अपने घरों को दौड़ गए। आखिर में जब बच्चा कहीं नहीं मिला तो सीसीटीवी फुटेज देखकर उसके डूबने की लोकेशन देखी और फिर बाहर निकाला।
विज्ञापन
------
परिजनों बोले: तालाब में पहले भी हो चुके हादसे
अस्पताल में बच्चे की मौत का विलाप कर रहे परिजनों का कहना था कि मंदिर के साथ बना तालाब पहले कच्चा था और उस समय भी हादसे हो चुके थे। बाद में तालाब को पक्का तो करवा दिया लेकिन पानी दोबारा से काफी भर गया। उन्होंने कहा कि तालाब में पानी उतना होना चाहिए कि कोई पूजा अर्चना कर सके। इतना भी नहीं कि बच्चों की डूबने से मौत हो जाए।
--------------
इस तरह बचाई अभी की जान
तालाब में हुए इस हादसे में एक बच्चे यानी अभी की जान संग नहा रहे बच्चों की सूझबूझ की वजह से ही बची। जैसे ही अरमान व अभी दोनों डूबने लगे तो उन्होंने पहले तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर चेन बना ली और अभी तक हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया। अभी को बाहर निकालते ही उसकी छाती व पेट को दबाकर उसका पानी निकाला। समय रहते वह अभी को बचाने के लिए यह सब न करते तो अभी का भी बचाना मुश्किल था। अरमान को बचाने के लिए भी अभी कुछ समय तक पानी में ही डूबा रहा।
--------------
--------