फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bought coal worth lakhs but did not pay the money

Ambala News: लाखों का कोयला खरीदा पर नहीं दिए रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bought coal worth lakhs but did not pay the money
अंबाला। कोयला बेचकर ठग हजारों रुपये हजम कर गए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 3.92 लाख रुपये की चपत लगा दी। इस संबंध में अंबाला छावनी के राजदीप नगर निवासी गगनदीप सिंह ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने झुंझनू निवासी दीपक कुमार और अशोक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गगनदीप ने शिकायत में बताया कि वो पिछले काफी साल से पेट कॉक व कोयला बेचने का काम करता है। एक दिन दीपक कुमार उसके पास आया और उसे कोयला बेचने के लिए उकसाने लगा। उसके कहने पर वह बातों में आ गया और इसके बाद उसने अशोक कुमार को भी अलग-अलग बिलों से कोयला भेजना शुरु कर दिया। इसके बाद वो लोग थोड़ा-थोड़ा रुपया देते रहे और शेष जल्द देने को कहा। अब बकाया राशि देने को लेकर उनकी नीयत बदल गई और वे अब कोयले की बकाया राशि 3 लाख 91 हजार 781 रुपये अदा नहीं कर रहे हैं। वे रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed