फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Borders of rural areas sealed, 300 trucks stuck

Ambala News: ग्रामीण क्षेत्र की सीमाएं सील, 300 ट्रक अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Borders of rural areas sealed, 300 trucks stuck
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पंजाब और अंबाला की लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया है। इन सीमाओं पर पैरामिलिट्री फोर्स, जिला पुलिस जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन

अंबाला-हिसार बाईपास बंद होने से मुंबई, गुजरात और राजस्थान से पंजाब जाने वाले 300 से ज्यादा ट्रक अटक गए हैं। दो दिन से ये ट्रक चालक सड़क पर ही खाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

नसीरपुर के पास नाका
नसीरपुर के पास पीकेआर जैन वाटिका पब्लिक स्कूल के बाहर सड़क पर पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस जवान तैनात किए हैं। यह पंजाब से सटा क्षेत्र है। जहां पंजाब के गांव की सीमा लगती है। यहां नाका लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजीत नगर के पास बेरिकेडिंग
रणजीत नगर के पास अंबाला-पंजाब की सीमा पर बेरिकेडिंग की है। यहां पैरामिलिट्री फोर्स लगाई है। सोमवार को यहां से वाहनों की आवाजाही रही। कई लोगों को पंजाब आने-जाने में दिक्कत आई। लोग पंजाब, चंडीगढ़ रोड और अंबाला-हिसार बाईपास पर जाने के लिए रास्ता पूछते रहे।
भड़ी मोड पर ट्रकों की कतार
यहां सड़क किनारे ट्रकों की लंबी कतारें हैं। करीब 300 से ज्यादा ट्रक यहां दो दिन से अटके हैं। अंबाला-हिसार बाईपास बंद होने से पिहोवा की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर की तरफ डायवर्ट किया है। ट्रक चालक राजेंद्र और ओमप्रकाश ने बताया कि वह गुजरात से ट्रक लेकर आए हैं। उन्हें पंजाब के नवांशहर में जाना है। वह रविवार सुबह सात बजे से यहां रुके हैं। दो दिन से खाना भी यहीं बना रहे हैं। इसी तरह मुंबई से आए ट्रक चालक सुभाष ने बताया कि उसे राजपुरा जाना है, लेकिन रोड बंद होने से यही अटक गए हैं।

चंडीगढ़ का बाईपास पुल बंद होने से दिक्कत
अंबाला-हिसार बाईपास पर घेल कलां के पास पुल को बंद किया गया है। यहां फोर्स भी तैनात है। वाहन चालक चंडीगढ़ व पंजाब जाने के लिए पुल की तरफ जा रहे हैं, मगर रास्ता बंद होने से लौटना पड़ा। लोगों को पंजाब व चंडीगढ़ जाने के लिए अंबाला शहर में जाना पड़ रहा है। यहां काफी लोगों को दिक्कत रही। बाहर से आने वाले वाहन चालक भी रास्ता भटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed