फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bodybuilder Rohtash dominated in Pattaya, Jhatka silver medal in Mr. Asia

Ambala: पटाया में बॉडी बिल्डर रोहताश का दबदबा, मिस्टर एशिया में झटका रजत पदक

Thu, 01 Jun 2023 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अंशु शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
अंशु शर्मा, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2023 09:45 AM IST
सार

रोहताश ने बताया कि फिटनेस को लेकर वह पांच से छह घंटे तक जिम में खूब पसीना बहाता था। उसी की बदौलत 2019 में एयरफोर्स में जाने का मौका मिला। वहां मस्कुलर बॉडी को देखकर उसे एयरफोर्स ऑफिसर अकादमी में जिम कोच चुना गया। फिलहाल वह हैदराबाद में एयर मार्शल सहित पायलट को फिटनेस का पाठ पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Bodybuilder Rohtash dominated in Pattaya, Jhatka silver medal in Mr. Asia
बैंकॉक के पटाया में मंच पर रोहताश को सिल्वर मेडल देते हुए आयोजक व मुख्यातिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिंदों को मिलेगी मंजिल एक दिन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं, वही लोग रहते हैं खामोश अक्सर जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं...। यह पंक्तियां छावनी के गांव टुंडली निवासी 29 वर्षीय बॉडी बिल्डर रोहताश पर सटीक बैठती हैं। रोहताश ने बैंकाॅक के पटाया की जमीन पर आयोजित हुए मिस्टर एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है।

विज्ञापन


30 मई को बैंकाॅक से इंडिया लौटा
रोहताश ने इस प्रतियोगिता में विदेशी बॉडी बिल्डरों को 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में मात देकर यह मुकाम हासिल किया। पटाया में यह ओलंपिया अमेचर एशिया चैंपियनशिप 26 से 28 मई 2023 तक आयोजित हुई थी। रोहताश एयरफोर्स में हैं और अभी हैदराबाद में पोस्टिंग है। वहीं से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह 30 मई को बैंकाॅक से इंडिया लौटा है। परिजनों ने अंबाला पहुंचने पर रोहताश का जोरदार स्वागत किया। जिले का यह पहला बॉडी बिल्डर है, जिसने इतने बड़े स्तर पर यह मुकाम हासिल किया और बॉडी बिल्डिंग करने वाले युवाओं के लिए मिसाल बन गया।
विज्ञापन


फिटनेस की बदौलत पूरा हुआ एयरफोर्स में जाने का सपना
रोहताश ने बताया कि फिटनेस को लेकर वह पांच से छह घंटे तक जिम में खूब पसीना बहाता था। उसी की बदौलत 2019 में एयरफोर्स में जाने का मौका मिला। वहां मस्कुलर बॉडी को देखकर उसे एयरफोर्स ऑफिसर अकादमी में जिम कोच चुना गया। फिलहाल वह हैदराबाद में एयर मार्शल सहित पायलट को फिटनेस का पाठ पढ़ा रहे हैं। रोहताश ने बताया कि खुद के साथ-साथ अंबाला के कई युवाओं व दोस्तों को भी ट्रेंड कर चुका है और वे भी मिस्टर इंडिया का खेल चुके हैं। इसके अलावा 17 साल की उम्र में ही बॉडी बिल्डिंग शुरू करने के बाद मिस्टर चंडीगढ़, मिस्टर पटियाला सहित आधा दर्जन खिताब अपने नाम किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण का सपना
रोहताश ने बताया कि 2022 में पहली बार पुणे के बालावेड़ी छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित हुई मिस्टर यूनिवर्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। उस समय छठे स्थान पर आने के कारण वह मेडल से चूक गए थे। रोहताश ने बताया कि अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने का सपना है और उसकी तैयारियों में जुटे हुआ है। छोटी बहन काजल गौरी सॉफ्ट बॉल व बैडमिंटन की खिलाड़ी हैं। पिता कुलदीप कुमार आर्मी के स्टेशन हेडक्वार्टर में सिविलियन अंबाला में तैनात हैं। मां ऊषा रानी गृहिणी हैं। दो चचेरे भाई सन्नी व अजय गौरी की मदद से यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed